Greater Noida : 'जो देश पर मर मिट गए, वो देश दीवाने थे, झंडा लहराया था, असली मरदाने थे' बाराही मेला
भारत
RP Raghuvanshi
20 Apr 2022 06:28 PM
भारत
RP Raghuvanshi
20 Apr 2022 06:28 PM
बाराही मेला-2022
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । प्राचीनकालीन बाराही मेला-2022 के पांचवे दिन चौधरी असगर प्रधान, हाजी चौधरी हसनद्दीन, कपिल ननका सैफी, शरीफ ठेकेदार, सलीम खान आदि अतिथिगणांं का शिव मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल प्रधान, सरंक्षक श्रीचंद भाटी,, महासचिव ओमवीर बैंसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र ठेकेदार और भगत सिंह आर्य, राजपाल खटाना, ब्रहम सिंह नागर आदि पदाधिकारियांं ने माल्यापर्ण और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी असगर प्रधान ने 51000 रूपये की धनराशि बाराही मंदिर को भेंंट करते हुए कहा कि सूरजपूर में समरसता और सौहार्द की यह मिशाल पूर्व से चली आ रही है।
प्रति दिन की भांति बाराही मेले के सर्वोत्तम मंच संस्कृति मंच से रात्रिकालीन कार्यक्रमों की शुरूआत सरस्वती वंदना और आरती के साथ हुई। रागनियों के रंगारंग कार्यक्रमों में नरेश भाटी, हरेंद्र नागर, सुषमा, डॉली और पिंकी शर्मा आदि कलाकारांं ने खास प्रस्तुतियां दीं। सुषमा चौधरी ने- जो देश पर मर मिट गए, वो देश दीवाने थे, झंडा लहराया था, असली मरदाने थे, रागनी प्रस्तुत कर श्रोताओंं का दिल जीत लिया। जब कि प्रसिद्व गायक हरेंंद्र नागर ने- वाह रे जमाने बीबी हूर हो गई- जन्म देने वाली नासूर हो गई रागनी और साथ ही खासे चर्चित हो रहे- जो राम को लाएं हैं, हम उनको लगाएंगे। दुनिया में फिर से हम भगवा लहराएंगे।। भजन की प्रस्तुत दी, तो प्रांगण जय श्री के उद्घोष से गूंजयमान हो उठा। गोपाल शर्मा, नरेश भाटी, सुषमा चौधरी और पिंकी शर्मा ने एक से बढ कर एक रागनियों की प्रस्तुति दी। जब कि डॉली शर्मा और भावना भाटी ने डांस के जरिए के खूब धमाल मचाया।
इस मौके पर कार्यक्रम मे चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान, ओमवीर बैंसला, लक्ष्मण सिंघल, मूलचंद शर्मा और राजकुमार नागर, सतपाल शर्मा एडवोकेट, राजेश शर्मा, सुभाष शर्मा, सुनील शर्मा, रामौतार गर्ग, विशाल गोयल, राजवीर शर्मा आदि मेला समिति के पदाधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।