Gurmeet Choudhary- गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर नन्ही परी ने लिया जन्म
गुरमीत चौधरी के घर आई नन्ही परी
भारत
चेतना मंच
04 Apr 2022 06:43 PM
Gurmeet Choudhary- कल यानी 3 मार्च का दिन टीवी इंडस्ट्री के लिए बहुत ही खास रहा। कल एक नहीं बल्कि दो-दो सेलिब्रिटीज के घर नन्हे कदमों का आगमन हुआ। जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह व टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता गुरमीत चौधरी के घर नन्हा मेहमान आया है। जहां एक तरफ भारती सिंह (Bharti Singh) ने बेटे को जन्म दिया है, वहीं दूसरी तरफ नवरात्रि के दिनों में अभिनेता गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) के घर पर लक्ष्मी का आगमन हुआ है।
जी हां कल अभिनेता गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) की पत्नी देबीना मुखर्जी (Debina Bonnerjee) ने एक बेटी को जन्म दिया है। अपनी ताने इस खास मौके पर एक बहुत ही स्पेशल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने फैंस को बेटी के जन्म की खुशखबरी दी। जबसे गुरमीत चौधरी के घर पर एक नन्ही परी के जन्म की खुशखबरी सामने आई है, उसके बाद से उनके फैंस की बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
इंस्टाग्राम में शेयर किए गए वीडियो के साथ अभिनेता ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि - 'ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं... 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।"
जानकारी के लिए आपको बता दें गुरमीत और देबिना की मुलाकात साल 2008 में टीवी सीरियल रामायण के दौरान हुई थी, जिसमें यह दोनों राम और सीता का किरदार निभा रहे थे। शो में पति पत्नी का किरदार निभाते हुए इन दोनों की रियल लव स्टोरी शुरू हो गई। 3 साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2011 में इन्होंने बहुत सादगी भरे अंदाज में शादी रचाई। यह दोनों टीवी इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर कपल के रूप में जाने जाते हैं।