MUMBAI, INDIA - JUNE 12: Bollywood singer Palak Muchhal (L) during the music launch of movie Ek Haseena Thi Ek Deewana Tha, at The View, Andheri, on June 12, 2017 in Mumbai, India. Ek Haseena Thi Ek Deewana Tha is an upcoming 2017 Bollywood romantic thriller. The film is directed and produced by Suneel Darshan and stars Shiv Darshan, Natasha Fernandez and Upen Patel in lead roles. (Photo by Pramod Thakur/Hindustan Times via Getty Images)
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:33 AM
अंजना भागी
मुबारक हो तुमको ये शादी की खुशियाँ
इस बार बोली वुड में यह हाइ प्रोफ़ाइल शादी एक्टरों की न होकर संगीत की दुनिया के लोकप्रिय सितारों की है। खूबसूरत सिंगर पलक मुच्छल और म्यूजिक कंपोजर मिथुन की शादी 6 नवंबर को तय हुई है। पलक के माता-पिता उनकी अरेंज मैरिज कराना चाहते थे। जब वो मिथुन और उनके परिवार से मिले, तो दोनों को रिश्ता बेहद पसंद आया। इसी के साथ दोनों की शादी फिक्स हो गई। इनकी शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू हो जाएंगी, वहीं 6 नवंबर को सात फेरे होंगे।
मुबारक हो तुमको ये शादी की खुशियाँ
इन तीन दिनों में हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी रखी जाएगी, जिनमें मिथुन और पलक के करीबियों के अलावा बी-टाउन की बहुत सी हस्तियां तथा देश और विदेश से आए मेहमान शामिल होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो साल के अंत में कपल हनीमून के लिए काम से थोड़ा ब्रेक भी लेगा। नवंबर में शादी सीजन शुरू हो रहा है, ऐसे में ये इस सीजन की पहली बॉलीवुड शादियों में से एक है। खबरों के अनुसार बीते डेढ़ दशक से मिथून बॉलीवुड संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं। वैसे तो दोनों के ही नाम बड़ी फिल्में और बड़ी कामयाबियां हैं। कुछ साल से ये दोनों ही चुपचाप एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अंततः अपने परिवारजनों की सहमति से उन्होंने शादी का फैसला किया है.
मुबारक हो तुमको ये शादी की खुशियाँ
पलक इंदौर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली हैं, जबकि मिथुन बॉलीवुड की म्यूजिक फैमेली से हैं। पलक और मिथुन की शादी बहुत ग्रेंड स्केल पर होगी। मुंबई के पास एक पांच सितारा होटल को पांच, छह और सात तारीख के लिए बुक किया गया है। इसमें देश-विदेश से मेहमान और कई बॉलीवुड सितारे शिरकत करेंगे। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. मुंबई में होने वाली इस शादी का रिसेप्शन तीन दिन तक चलेगा । पलक ने विख्यात संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी से संगीत सीखा वह चार साल की उम्र में ही उनके लिटिल स्टार ग्रुप की सदस्य बन गई थी । पलक के माता-पिता तथा एक भाई पलाश मुच्छल मुंबई में शिफ्ट हो चुके हैं ।
मुबारक हो तुमको ये शादी की खुशियाँ
मिथुन के पिता नरेंद्र शर्मा म्यूजिक अरेंजर हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए काम किया तथा चाचा मशहूर संगीतकार प्यारेलाल शर्मा थे । जो संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के रूप में संगीत प्रेमियों के दिल में सदा विद्यमान हैं। पलकने अपनी शुरुआत चैरिटी से की थी । मिथुन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म जहर के गाने वो लम्हे की कंपोजिंग के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्होंने अनवर, मर्डर 2, जिस्म 2, आशिकी 2, एक विलेन से लेकर हाफ गर्लफ्रेंड, कबीर सिंह, राधे श्याम और शमशेरा जैसी फिल्मों के लिए गाने तैयार किए.
मुबारक हो तुमको ये शादी की खुशियाँ
दूसरी तरफ पलक मुच्छल ने चैरिटी के लिए गानों से शुरुआत की और अपने प्राइवेट एलबम निकाले. बॉलीवुड में गाने का उन्हें पहला मौका हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म दमादम (2011) में मिला। अपने चैरिटी वर्क के कारण मुच्छल बॉलीवुड स्टार सलमान खान के संपर्क में आईं और उन्होंने पलक को अपनी फिल्मों में आगे बढ़ाया। सलमान की एक था टाइगर (2012) में पलक ने लापता गाना गाया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा । आशिकी 2, आर... राजकुमार, जय हो, किक, गब्बर इज बैक, बाहुबलीः द बिगनिंग, प्रेम रतन धन पायो, एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी से लेकर हाल में आई शमशेरा तक के गानों में पलक की आवाज का जादू हम सबने देखा है ।