Hera Pheri 3- हेरा फेरी के सीक्वल के लिए तैयार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी व परेश रावल, लगी मुहर
भारत
चेतना मंच
24 Jun 2022 06:41 PM
Hera Pheri 3- बॉलीवुड की आईकॉनिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म हेरा फेरी के दोनो पार्ट ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हेरा फेरी सीरीज में नजर आई अक्षय कुमार(Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) की तिगड़ी एक बेहद पॉपुलर ट्रायो बन चुका है। फैंस के लिए यह एक खुशखबरी साबित हो सकती है कि अक्षय कुमार परेश रावल और सुनील शेट्टी की यह तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जी हां यह कंफर्म खबर सामने आई है कि, हेराफेरी का तीसरा पार्ट (Hera Pheri 3) दर्शकों के मनोरंजन के लिए आएगा। इसके साथ ही इस बात की भी पुष्टि हुई है कि नए पार्ट में भी पुराने कास्ट ही धमाल मचाएंगे।
जैसा कि आप सभी जानते हैं हेरा फेरी मूवी के दोनों पार्ट फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियावाला के प्रोडक्शन हाउस के अंडर तले बनी है। एक इंटरव्यू के दौरान खुद प्रोड्यूसर फिरोज नाडियावाला (Producer Firoz Nadiawlaa) ने यह कंफर्म किया है कि वह हेरा फेरी का तीसरा पार्ट लेकर आएंगे।
इंटरव्यू के दौरान फिरोज नाडियावाला ने कहा कि- "जल्द ही पुरानी कास्ट अक्षय जी, परेश भाई और सुनील जी के साथ हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) देखने को मिलेगी। स्टोरी हमारे पास है, और इस पर काम चल रहा है। यह फिल्म पहले के किरदार, उनकी मासूमियत की तरह ही बनेगी। हम पुरानी अचीवमेंट को फॉर ग्रांटेड नहीं ले सकते, तो कहानी, कॉन्टेंट, स्क्रीनप्ले के मामले में हमें ज्यादा सतर्क रहना पड़ेगा।"
फिरोज नाडियावाला ने आगे बताया कि फिल्म को बनाने को लेकर काम शुरू हो गया है। कुछ लोगों को शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है, और जल्द ही उसकी अनाउंसमेंट की जाएगी।