Huma Qureshi की फिल्म 'तरला' से इंस्पायर्ड उनके पिता ने अपने नॉन वेजिटेरियन रेस्टोरेंट में ऐड की ये वेजिटेरियन डिश
Huma Qureshi Father Restaurant in Delhi
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:44 PM
By: Supriya Srivastava, 4 जुलाई 2023, दिल्ली
Bollywood News - मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी (Huma Qureshi Father Salim Qureshi) ने दिल्ली में स्थित अपने रेस्त्रां में अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्म 'तरला (Tarala)' से इंस्पायर्ड होकर एक खास वेजिटेरियन डिश को मेन्यू में जोड़ा है। इसमें सबसे खास बात यह है कि सलीम कुरेशी का दिल्ली में स्थित रेस्त्रां नॉन वेजिटेरियन है, पहली बार इसमें कोई वेजिटेरियन डिश जोड़ी गई है।
Huma Qureshi Father Salim Qureshi Restaurant in Delhi -
जैसा कि आप सभी जानते हैं हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ' तरला' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जल्द ही ये फिल्म रिलीज होगी। इनकी अपकमिंग फिल्म 'तरला' मशहूर शेफ तरला दलाल (Chef Tarala Dalal) के जीवन पर आधारित है। तरला दलाल शाकाहारी व्यंजनों को स्वाद से भर देने की पाक कला के लिए मशहूर थी। इन्हें इनकी पाक कला के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
तरला दलाल की पहली फेमस रेसिपी थी बटाटा मुसल्लम, जिसकी रेसिपी सीखने के लिए इनके पास लोगों की लाइन लग गई थी। अब तरला दलाल के हाथ से प्रसिद्ध उनकी पहली डिश बटाटा मुसल्लम दिल्ली में स्थित हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरेशी के नॉन वेजिटेरियन रेस्टोरेंट 'सलीम रेस्तरां' में भी खाने को मिलेगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरेशी (Huma Qureshi Father) का दिल्ली में स्थित 'सलीम रेस्त्रां' साल 1977 में खुला था, तब से अब तक ये रेस्त्रां दिल्ली के प्रसिद्ध नॉन वेजिटेरियन रेस्टोरेंट के रूप में जाना जाता है।