
UP Schools Time- भयंकर गर्मी के चलते प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 8 तक के समय में किया गया बदलावकानपुर के गोविंद नगर (Govind Nagar, Kanpur) में लेबर कालोनी के निवासी हैं सरदार रंजीत सिंह खालसा। रंजीत सिंह खालसा ने ही कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ प्रार्थना पत्र लिखकर जमा किया था। इस पत्र में कंगना के एक पोस्ट का विरोध किया गया है और उसे आपत्तिजनक करार दिया गया है। दरअसल कंगना (Kangana Ranaut) ने 20 नवंबर 2021 में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। इसी को आपत्तिजनक टिप्पणी बताया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पूरे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस पर कार्यवाई न होने पर जनाक्रोश बढ़ने की बात भी कही गई है। इस मामले की अब जांच की जा रही है और कोर्ट ने इसको लेकर परिवाद दायर करने के आदेश दे दिए हैं।