पुष्पा 2 के डायरेक्टर के घर और ऑफिस पर आईटी विभाग का छापा, एयरपोर्ट से धर-दबोचा
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:24 PM
पुष्पा मूवी सीरीज के डायरेक्टर सुकुमार इन दिनों पुष्पा 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे थे कि इसी बीच इनके लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार के घर और ऑफिस पर आईटी विभाग की रेड पड़ी है। खबरों के मुताबिक सुकुमार के घर और हैदराबाद में स्थित उनके ऑफिस में आईटी विभाग वालों ने सुबह छापेमारी की जिसके बाद कई घंटे तक खोजबीन चलती रही।
पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार को एयरपोर्ट से लाया गया घर-
बताया जा रहा है कि सुकुमार कही जाने के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट पर मौजूद थे, तभी आईटी विभाग की टीम उन्हें एयरपोर्ट से घर ले आई और फिर छापेमारी की प्रक्रिया शुरू हुई। पुष्पा 2 के डायरेक्टर के घर पर आईटी विभाग की यह रेड किस वजह से पड़ी है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। अभी ना तो आईटी डिपार्टमेंट की तरफ से और ना ही डायरेक्टर की तरफ से इस मामले से जुड़ा कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है।
बता दे इससे पहले 21 जनवरी को दिल राजू के प्रोड्यूसर की प्रॉपर्टीज पर भी आईटी डिपार्टमेंट की रेड पड़ी थी। इसके पीछे की वजह टैक्स चोरी का संदेह बताया गया था। अब डायरेक्टर सुकुमार के घर रेड पड़ने की खबर सामने आई है।
जानकारी के लिए आपको बता दे सुकुमार डायरेक्टर बनने से पहले फिजिक्स और मैथमेटिक्स के लेक्चरर थे। बाद में उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। उनकी फिल्म पुष्पा और पुष्पा 2 सुपर हिट रही। खबर आ रही है कि वह पुष्पा 3 बनाने के लिए भी तैयार है, और साथ ही साउथ अभिनेता रामचरण के साथ भी एक फिल्म लेकर आने वाले हैं।
सैफ अली खान को एक और झटका, 15 हजार करोड़ की संपत्ति हो सकती है जब्त, शत्रु संपत्ति अधिनियम है वजह