भ्रष्टाचारियों से भिड़ने को तैयार 'हिन्दुस्तानी', महफिलों में गूंजा कमल हासन का नाम
Indian 2 Trailer Out
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:12 PM
Indian 2 Trailer Out : न सिर्फ साउथ इंडस्ट्री को बल्कि बॉलीवुड को भी अनगिनत फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) की 'इंडियन 2' (Indian 2) बेहद जल्द सिनेमाघरों में भौकाल मचाने वाली है। ये कहना गलत नहीं होगा कि अपने दमदार अभिनय से फिल्मों में जान फूंककर बड़े पर्दे पर अपने नाम का सिक्का जमाने वाले कमल हासन करोड़ों के दिल में राज करते हैं। कई बड़े फिल्मों में अपने धांसू किरदार से दर्शकों के दिल में घर करने वाले कमल हासन की अपकमिंग फिल्म Indian 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
Indian 2 Trailer Out
उम्र के पड़ाव में आकर भी अपने धांसू किरदार से बड़े-बड़े सितारों के पसीने छुटाने वाले कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म Indian 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। महज 2 मिनट 37 सेकंड के ट्रेलर में कमल हासन एक बार फिर अपनी कमाल की एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कमल हासन का स्टंट इतना धांसू है कि महफिलों में कमल हासन का नाम गूंज उठा है। 'हिन्दुस्तानी 2' के ट्रेलर में 28 साल बाद कमल हासन स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में लौटे हैं और भ्रष्टाचारियों को धूल चटाते हुए उनका खात्मा करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कहानी की छोटी सी झलक देखकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमना पर जा पहुंचा है और दर्शक कमल हासन सहित अन्य सितारों की खूब तारीफ कर रहे हैं।
स्टाइलिश अंदाज में भ्रष्टाचारियों को खदेड़ते दिखें कमल
कमल हासन Hindustani 2 के ट्रेलर में उनके सिग्नेचर वर्मा कलाई मार्शल आर्ट के साथ स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में भ्रष्टाचार पर केंद्रित एक बेहतरीन कहानी भी बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। एक्शन सीक्वेंस बहुत बड़े और देखने में शानदार हैं, जो एक धमाकेदार थ्रिलर का वादा करते हैं। फिल्म की कहानी वीरसेकरन सेनापति नामक एक स्वतंत्रता सेनानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सिस्टम में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की पूरी कोशिश करता है। इन दिनों 'इंडियन 2' को सबसे बेहतरीन थ्रिलर में से एक का टैग दिया जाने लगा है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Indian 2 फिल्म 1996 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' का सीक्वल है।
https://www.youtube.com/watch?v=-yBOZzNSpIM&t=12s
Indian 2 कब रिलीज होगी?
एस. शंकर के डायरेक्शन में बन रही साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक Indian 2 का धांसू ट्रेलर देखकर लगता है कि ये फिल्म इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। जहां पहले पार्ट में कमल हासन के साथ उर्मिला मातोंडकर और मनीष कोइराला ने काम किया था। वहीं इसके दूसरे पार्ट में रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ नजर आ रहे हैं। आपको बता दें Indian में कमल हासन ने स्वतंत्रता सेनानी का रोल निभाया था, जिसका नाम सेनापति होता है। बता दें 12 जुलाई 2024 को इंडियन 2 सिनेमाघरों से तालियां और सिटियां तो बटोरेगी ही लेकिन इसके अलावा Hindustani 2 का ट्रेलर इस बात का खुलासा कर रहा है कि Indian 2 बॉक्स ऑफिस से तगड़ी कमाई करने वाली है।