इन्फ्लुएंसर Orry ने 7 दोस्तो के साथ मिलकर वैष्णो देवी के पास होटल में किया बड़ा कांड, दर्ज हुई FIR
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:34 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:34 AM
जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी का मंदिर हिंदुओं का पवित्र धर्मस्थल है। इसी पवित्र धर्मस्थल के पास इन्फ्लुएंसर Orry (ओरी) और उनके 7 दोस्तो ने मिलकर ऐसा कांड किया है, कि उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला -
इन्फ्लुएंसर Orry और उनके 7 दोस्तों के खिलाफ FIR:
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Orry (ओरी) को कौन नहीं जानता। आज के समय में न सिर्फ आम जनता बल्कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी Orry के फैन हैं। इन्हें अक्सर बड़े सेलिब्रिटीज के घर पार्टी में शिरकत करते देखा जाता है। फिल्म स्टार हो या क्रिकेटर या फिर कोई बड़ा बिजनेसमैन, हर कोई Orry का दीवाना है। लोग इनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन सबको अपना फैन बनाने वाले ओरी ने अब ऐसा काम कर दिया है, जिसकी वजह से उनपर FIR दर्ज हो गई है।
खबरों के मुताबिक ओरी और उनके 7 दोस्तों खिलाफ हिंदुओं के पवित्र धर्मस्थल वैष्णो देवी के निकट एक होटल में शराब पीने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा के एक होटल में शराब पीने के आरोप में ओरी और सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए आठ लोगों में रूसी नागरिक अनास्तासिला अर्ज़ामास्कीना भी शामिल है, जो ओरी और उसके दोस्तों के साथ कटरा आई थी।
Orry पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप:
कटरा के कॉटेज सुइट इलाके में शराब और मांसाहारी खाने पर सख्त प्रतिबंध के बावजूद ओरी और उनके दोस्तों ने यहां पर शराब का सेवन किया। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के आदेश का उल्लंघन करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में ओरी, पार्थ रैना, रितिक सिंह दर्शन सिंह, शगुन कोहली, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, और अनास्तासिला अर्ज़ामास्कीना के खिलाफ कटरा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया गया।
सख्ती से होगी कार्यवाही:
पुलिस ने कहा, 'मामले की जांच के लिए एसपी कटरा, डीएसपी कटरा और एसएचओ कटरा की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। ORRY सहित सभी आरोपियों को नोटिस भेजे जाएंगे, जिसमें उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया जाएगा।' उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति, विशेष रूप से धार्मिक स्थलों पर शराब या नशीली दवाओं के सेवन जैसी गतिविधियों में लिप्त होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
औरंगजेब की कब्र हटाने का विवाद, VHP और बजरंग दल की मांग