हार्दिक-नताशा के तलाक का कारण है ये शख्स? वीडियो वायरल
Hardik Pandya And Natasha Stankovic
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:37 AM
Hardik Pandya And Natasha Stankovic : इन दिनों सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovic) की तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। जिसे सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। इसी बीच हार्दिक पांड्या की वाइफ और अदाकारा Natasha Stankovic एक-दूसरे शख्स के साथ नजर आई।
Hardik Pandya And Natasha Stankovic
मशहूर भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya और उनकी वाइफ Natasha Stankovic की तलाक की खबरों का मुद्दा गर्म है। इन्हीं खबरों के बीच एक नए शख्स की एंट्री ने पूरे इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। जिसे देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर तमाम तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल इन दिनों हर तरफ हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरें चल रही हैं। ऐसे में नताशा किसी दूसरे शख्स के साथ नजर आई जिसे देखने के बाद फैंस को हक्के-बक्के रह गए हैं।
हुई नए-नवेले शख्स की एंट्री
आपको बता दें Natasha Stankovic के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। जिसमें नताशा एक नए-नेवेले शख्स के साथ हंसती-मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। हार्दिक-नताशा की तलाक की खबरों के बीच नताशा का इस तरह से किसी नए शख्स के साथ घूमना देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं और नताशा पर सवाल दागते हुए कहने लगे हैं कि क्या ये वही शख्स है जिसके लिए हार्दिक पांड्या को धोखा दिया?
हार्दिक पांड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक के तलाक के खबरों के बीच यह वीडियो वायरल हो रही है.
इस वीडियो में नताशा किसी और के साथ नज़र आ रही है. pic.twitter.com/BHcgdUE1n8
हालांकि अभी Hardik-Natasha के तलाक को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा नताशा और हार्दिक ने भी तलाक की खबरों पर किसी प्रकार का बयान न देकर चुप्पी साध रखी है। वायरल हो रहे वीडियो में नताशा के चेहरे पर परेशानी की थोड़ी भी झलक नजर नहीं आ रही है और वो काफी रिलैक्स दिख रही हैं। इस दौरान नताशा को रोककर पूछा गया कि क्या उनकी तलाक की खबरें सच हैं? तो Natasha Stankovic मुस्कुराती हुई थैंक्यू बोलकर चलती बनी।