जुड़वां बच्चों के साथ भारत वापस आयीं ईशा अम्बानी , ख़ुशी में 300 किलो सोना दान करेगा अम्बानी परिवार
भारत
RP Raghuvanshi
24 Dec 2022 08:20 PM
भारत
RP Raghuvanshi
24 Dec 2022 08:20 PM
ईशा अम्बानी ने अपने जुड़वां बच्चों , कृष्णा और आदिया को नवंबर 2022 में कैलिफोर्निया के लॉस एंजलिस में जन्म दिया था। बच्चों के आने के बाद ईशा पहली बार घर वापस आईं हैं। अम्बानी परिवार के इसके लिए भव्य फंक्शन का आयोजन किया है जिसमे वो इस ख़ुशी के मौके के लिए 300 किलो सोना दान करने वाले हैं।
भारत के बिजनेस मैन मुकेश अम्बानी और उनके परिवार के लिए आज खास दिन है। मुकेश की बेटी ईशा अम्बानी आज अपने जुड़वां बच्चों के साथ भारत आ गयी हैं। ईशा और उनके बच्चों का स्वागत करने के लिए अम्बानी परिवार ने ज़बरदस्त तैयारियां पहले ही कर ली थीं। सभी का ग्रैंड वेलकम भी हुआ है। कहा जा रहा था कि मुकेश अम्बानी खुद बेटी को लेने जायेंगे और सच में ऐसा ही हुआ। उनके आने पर मुकेश अम्बानी अपने पूरे परिवार के साथ उन्हें लेने के लिए पहुँच गए थे।
मुकेश अम्बानी नाती नातिन को देखकर बहुत ही खुश हैं और इस ख़ुशी में उनके यहाँ पर एक ख़ास पूजा भी रखी जाएगी जिसमे वो लोग 300 किलो सोना दान करेंगे।