आज खुल जाएगा धुरंधर 2 का सबसे बड़ा राज, रिलीज से पहले ही छा गई फिल्म
बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब बड़ी घड़ी आ गई है।

Dhurandhar 2 : बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब बड़ी घड़ी आ गई है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन उससे एक दिन पहले ही इसकी कहानी से जुड़े कई रहस्यों पर पर्दा उठने वाला है। दरअसल, फिल्म का प्रीमियर शो आज बुधवार, 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होगा। करीब 3 घंटे 49 मिनट लंबी इस फिल्म का पहला शो खत्म होते ही इसकी कहानी, ट्विस्ट और क्लाइमैक्स से जुड़ी चर्चाएं सोशल मीडिया पर छाने की पूरी संभावना है। अब तक निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म की कहानी को लेकर काफी गोपनीयता बनाए रखी है। यही वजह है कि फिल्म की स्टारकास्ट भी मीडिया से दूरी बनाए हुए है। खबरें यह भी हैं कि रिलीज से पहले कलाकारों को किसी भी तरह के इंटरव्यू या प्रमोशनल बातचीत से बचने की सलाह दी गई है।
एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रदर्शन
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत के संकेत दे चुकी है। फिल्म ने भारत में अब तक 47 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग कर ली है। वहीं, अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 60 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।सबसे दिलचस्प बात यह है कि महाराष्ट्र इस एडवांस बुकिंग में सबसे आगे नजर आ रहा है। यहां फिल्म ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्री-रिलीज कलेक्शन दर्ज किया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश से भी 1 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग सामने आई है, जिससे साफ है कि फिल्म का असर सिर्फ हिंदी पट्टी तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि दक्षिण भारतीय बाजार में भी इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है। ट्रेड सर्किल में इस बात की चर्चा तेज है कि अगर दर्शकों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही, तो फिल्म की ओपनिंग 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के आसपास या उससे आगे भी जा सकती है।
‘उस्ताद भगत सिंह’ से होगी सीधी भिड़ंत
‘धुरंधर 2’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर चुनौती भी कम नहीं है। 19 मार्च को ही ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साउथ में इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। बताया जा रहा है कि ‘उस्ताद भगत सिंह’ पहले मार्च के आखिरी सप्ताह में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव के बाद इसे 19 मार्च के लिए तय कर दिया गया। ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। Dhurandhar 2