52 लाख का घोड़ा, 9-9 लाख की बिल्ली, कैसे ED की रडार पर आईं जैकलीन फर्नांडिस?
जैकलीन को घोड़ा गिफ्ट में देने की बात सामने आई थी. (pc- instagram)
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:25 AM
नई दिल्ली. बॉलीवुड इंडस्ट्री जहां खुशियों के माहौल में हैं तो कहीं गम, परेशानी का सामना कर रही है। बीते दिनों ही शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे ड्रग्स केस में फंसे थे। तो अब एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों मुश्किलों से घिरी नजर आ रही हैं। दरअसल जैकलीन फर्नांडिस का नाम 200 करोड़ रुपयों की मनी लॉन्ड्रिंग सहित कई धोखाधड़ी के मामलों के आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जोड़ा जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ED ने अपनी जांच में सुकेश चंद्रशेखर के मामले में जैकलीन से कई बार पूछताछ भी की है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला और कैसे फंसी जैकलीन फर्नांडिस?
ये मिले थे गिफ्ट
बता दें कि ED सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के बीच करीबी रिश्ते थे और वह एक्ट्रेस पर पानी की तरह पैसे लुटाता था। चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को गोल्ड और डायमंड जूलरी, इंपोर्टेड क्रॉकरी दी थीं। इनके अलावा 52 लाख रुपए का एक घोड़ा और 9-9 लाख की चार पर्शियन बिल्लियां भी गिफ्ट की थीं। जैकलीन के लिए सुकेश ने कई चार्टर्ड फ्लाइट्स बुक की थीं।
ED के सामने पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का है केस
सुकेश से मिले थे जैकलीन
ED सूत्रों के मुताबिक चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसके साथ में जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस के लिए दिल्ली से मुंबई और फिर यहां से चेन्नई जाने की चार्टर्ड फ्लाइट को भी सुकेश ने बुक करवाया था। एक्ट्रेस के कुछ फाइव स्टार होटल में रुकने का खर्च भी सुकेश ने ही उठाया था।
बताते चलें कि जांच एजेंसियों के पास सुकेश के दो दर्जन से ज्यादा कॉल रिकॉर्ड हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जैकलीन के साथ हुई धोखाधड़ी की बात जांच एजेंसियों को पता चल पाई है। जांच एजेंसियों ने सुरक्षा कारणों से वो खुलासे नहीं किए हैं, जिसमें सुकेश क्या नाम और अहोदा बताकर जैकलीन से बात करनी शुरू की। जिससे जैकलीन सुकेश ने झांसे में फंस गई। इस तरह सुकेश ने तिहाड़ जेल से कॉल स्फुपिग के जरिए जैकलीन को अपना टारगेट बनाया था। इसी के जरिये मनी लॉंड्रिंग में जैकलीन फंस गयी।