
फिल्म जनहित में जारी (Janhit mein jaari) में अभिनेत्री नुसरत भरुचा एक बहुत ही दमदार किरदार निभाते नजर आने वाली है। इस फिल्म में नुसरत एक ऐसी सेल्स गर्ल का किरदार निभा रही है, जो लोगों को कंडोम बेचने का काम करती है। इस फिल्म से जुड़ा हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही अभिनेत्री नुसरत भरुचा का एक नया अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। और वो बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के छोटे से वीडियो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सामाजिक जागरूकता से जुड़ी हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फिलहाल देखते है, कल रिलीज हो रहे फिल्म के टीजर को दर्शको का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।View this post on Instagram