Janhvi Kapoor Birthday Special- जब नेपोटिज्म को लेकर जाह्नवी हो गई इमोशनल, कही ये बात
भारत
चेतना मंच
06 Mar 2023 01:53 PM
Janhvi Kapoor Birthday Special- आज बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का जन्मदिन है। 6 मार्च 1997 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक स्टार के घर में जन्मी अभिनेत्री आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। जाह्नवी कपूर का जन्म भले ही इंडस्ट्री के एक जाने-माने घराने में हुआ था, लेकिन आज इन्हें इनके माता-पिता के बदौलत नहीं बल्कि इनके खुद के टैलेंट से पहचाना जाता है। एक छोटी सी उम्र में जाह्नवी कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ जाह्नवी बेहद टैलेंटेड भी है।
5 साल पहले मात्र 21 साल की उम्र में जाह्नवी ने बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म धड़क (Janhvi Kapoor Debut Movie Dhadak) से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ने इसके बाद कई बेहतरीन फिल्मों में शानदार अभिनय किया।
हालांकि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बेहद टैलेंटेड है, लेकिन बावजूद इसके इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर बोनी कपूर, और बेहद खूबसूरत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी होने की वजह से अक्सर इन्हें सोशल मीडिया पर प्रिविलेज्ड या नेपोटिज्म जैसी बातों के साथ ट्रॉल किया जाता है।
ट्रॉलिंग पर छलका जाह्नवी कपूर का दर्द -
एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बातचीत की। अपने इंटरव्यू में जाह्नवी ने कहा कि उन्हें स्टार किड होने का जितना फायदा मिला उससे कहीं ज्यादा नुकसान मिला है। क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग उनकी स्किल्स को लेकर बातचीत करने के बजाए नेपोटिज्म को लेकर उन्हें ट्रॉल करते हैं।
अपने इंटरव्यू में जानवी ने कहा कि " लोक अनुमान लगाते हैं कि मुझे सब कुछ बहुत आसानी से मिल गया है, लेकिन मेहनत करना मेरी प्राथमिकता रही है। मैं अपनी मां की विरासत को जीना चाहती हूं यह घमंड की बात नहीं है बल्कि यह मेरी इच्छा है।"
आगे अभिनेत्री ने कहा कि -" हो सकता है कि कुछ मौके मुझे आसानी से मिल गए हो, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा घाटा ही रहा है। क्योंकि लोग मेरी फिल्मों को न्यूट्रल होकर देखने नहीं जाते। लोग मुझे प्रिविलेज्ड कहते हैं। जो लोग मेरे हार्ड वर्क को नजरअंदाज करते हैं, उन्हें मैं सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि मैं हार्ड वर्क करती हूं। मेरे पास जो है उसकी कीमत समझती हूं।"
Janhvi Kapoor Birthday Special-
फिलहाल अगर जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्म दोस्ताना 2 (Dostana 2), बवाल (Bawaal), और मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr.&Mrs. Mahi) है।