
Jasmin Bhasin : टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस में से एक जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) इन दिनों संजीदा दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में जैस्मिन भसीन को लेकर एक ऐसी खबर आई है। जिससे उनके फैंस की परेशानियां बढ़ गई हैं और वो एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
आजकल लोग आंखों में चश्मा लगाने की बजाय लेंस का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं ताकि उनकी खूबसूरती में बढ़ोत्तरी हो सके। लेकिन फैशन और खूबसूरती के चक्कर में लोग अपने आंखों को बेहद नुकसान पहुंचा लेते हैं। जिसके कारण उन्हें आंखों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस Jasmin Bhasin की कॉन्टैक्ट लेंस के कारण आंखों की कॉर्निया बुरी तरह से डैमेज हो गई है। जिसके चलते एक्ट्रेस को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जैस्मिन ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी फैंस संग शेयर की।
Credit-Social Media[/caption]