14 साल बाद टूटा टीवी के पॉवर कपल जय भानुशाली–माही विज का रिश्ता, फैंस हैरान!
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:19 PM
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज की जोड़ी अब टूट चुकी है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। जय और माही की शादी को पूरे 14 साल हो चुके थे, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे और कुछ महीने पहले ही तलाक की अर्जी दी गई थी।
लंबे समय से थे अलग, फाइनल हुआ तलाक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जय और माही ने कई बार रिश्ते को संभालने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। सूत्रों के मुताबिक, जुलाई-अगस्त 2024 में तलाक के कागज़ात पर साइन हुए और अब कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों की बेटी तारा की कस्टडी पर भी फैसला हो गया है।
कब शुरू हुई रिश्ते में दरार
रिपोर्ट्स की मानें तो जय और माही के बीच ट्रस्ट इश्यू के चलते मतभेद शुरू हुए। कभी साथ में अपने जॉइंट व्लॉग के लिए मशहूर यह जोड़ी अब एक-दूसरे के साथ पोस्ट शेयर करना बंद कर चुकी है। उनका आखिरी फैमिली कोलैब जून 2024 में देखा गया था। अगस्त में दोनों को अपनी बेटी तारा के जन्मदिन पर आखिरी बार साथ देखा गया। जय ने हाल ही में अपनी बेटियों के साथ की गई ट्रिप की तस्वीरें साझा कीं, जबकि माही बच्चों के साथ नए घर में शिफ्ट हो गई हैं।
तीन बच्चों के माता-पिता हैं जय-माही
जय भानुशाली और माही विज ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों एक बेटी तारा के माता-पिता हैं, जिसका जन्म 2019 में हुआ था। इसके अलावा, इस कपल ने 2017 में दो बच्चों- राजवीर और खुशी को गोद लिया था।
माही विज ने तलाक की अफवाहों पर क्या कहा था
जुलाई 2024 में जब तलाक की अफवाहें सामने आई थीं, तब माही विज ने एक इंटरव्यू में कहा था,
“अगर ऐसा है भी, तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे?” उन्होंने कहा था कि लोग किसी के निजी रिश्ते को बहुत बड़ा मुद्दा बना देते हैं और समाज में सिंगल मदर्स या तलाक को लेकर अब भी अलग नजरिया है। माही ने कहा था कि “बस जियो और जीने दो”। यही उनका संदेश है।