झुंड’ फेम 21 वर्षीय एक्टर प्रियांशु छेत्री की बेरहमी से हत्या, अमिताभ बच्चन संग किया था काम!
भारत
RP Raghuvanshi
09 Oct 2025 05:08 PM
भारत
RP Raghuvanshi
09 Oct 2025 05:08 PM
फिल्म ‘झुंड’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके युवा एक्टर प्रियांशु छेत्री की हत्या की खबर ने पूरे फिल्म जगत को झकझोर दिया है। महज 21 साल की उम्र में इस उभरते कलाकार की नागपुर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रियांशु, जिन्हें लोग प्यार से बाबू रवि सिंह छेत्री के नाम से भी जानते थे, ने 2022 में रिलीज़ हुई इस फिल्म से अपनी पहचान बनाई थी।
दोस्त ने की बेरहमी से हत्या
पुलिस के मुताबिक, प्रियांशु छेत्री की हत्या उनके दोस्त ध्रुव लाल बहादुर साहू (20) ने की है, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार देर रात शराब पीने के दौरान झगड़ पड़े, जिसके बाद यह वारदात हुई। गुस्से में ध्रुव ने पहले प्रियांशु को तारों से बांधा, फिर तेज धारदार हथियार से गला रेत दिया और पत्थर से चेहरा कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
अर्धनग्न अवस्था में मिला शव
घटना नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र के नारा इलाके में हुई। स्थानीय लोगों ने सुबह एक युवक को गंभीर हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो प्रियांशु का शरीर तारों से बंधा और अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उन्हें तुरंत मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच जारी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश और नशे में हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी ध्रुव साहू से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली कारण क्या था और झगड़ा किस बात पर बढ़ा।
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
‘झुंड’ फिल्म में अपने किरदार से पहचान बनाने वाले प्रियांशु की मौत ने फैंस और इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत देने की बात कही।
एक उभरते हुए कलाकार की इस तरह की निर्मम हत्या ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर दोस्ती के रिश्ते कब और कैसे दुश्मनी में बदल जाते हैं। पुलिस जांच में जैसे-जैसे नए खुलासे होंगे, वैसा ही सच सामने आएगा।
भाईजान की फटकार के बाद अलग ही फॉर्म में दिखें Mridul, पलटेंगे गेम!