John Abraham- फिल्म और विज्ञापन के बाद अब WWE में हाथ आजमाएंगे जॉन अब्राहम?
भारत
चेतना मंच
14 Dec 2022 04:59 PM
John Abraham in WWE- फिल्म और विज्ञापन के बाद अब बॉलीवुड के सुपरस्टार जॉन अब्राहम एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। WWE के सुपर स्टार रेसलर ड्र्यू मैकइंटायर के साथ मिलकर जॉन अब्राहम WWE को प्रमोट कर रहे हैं।
दरअसल सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर WWE मैच का टेलीकास्ट शुरु होने वाला है। और इसे प्रमोट करने की जिम्मेदारी मिली है बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता जॉन अब्राहम को। आज इस मैच के प्रमोशन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।
सामने आए वीडियो में बॉलीवुड के सुपरस्टार जॉन अब्राहम रेसलिंग वर्ल्ड के सुपरस्टार ड्र्यू मैकइंटायर (John Abraham and Drew McIntyre) के साथ नजर आ रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं जॉन अब्राहम बॉलीवुड के एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे में रील लाइफ के एक्शन हीरो की, रियल लाइफ के एक्शन हीरो के साथ केमिस्ट्री काफी दमदार दिखाई दे रही है।
WWE के प्रमोशन से जुड़ा वीडियो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sprots Network) के इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया गया।