'मेरा भाई वकील’ गाने पर बवाल, Jolly LLB 3 के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा मामला
भारत
RP Raghuvanshi
29 Aug 2025 12:34 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Aug 2025 12:34 PM
Jolly LLB 3 के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 पर विवाद गहराता जा रहा है। 19 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर और गाने ‘मेरा भाई वकील’ को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म में न्यायपालिका और वकालत के पेशे का अपमानजनक तरीके से चित्रण किया गया है, जिससे पूरे न्यायिक तंत्र की गरिमा को ठेस पहुंची है।
वकीलों ने जताई आपत्ति
अधिवक्ता नीरज कुमार की ओर से दायर इस याचिका में कहा गया है कि फिल्म का गाना और प्रमोशनल सामग्री वकीलों के पेशे को हास्यास्पद ढंग से पेश कर रही है। इससे न केवल वकीलों की प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है, बल्कि आम जनता के बीच न्यायपालिका की छवि भी धूमिल हो रही है। इसी कारण फिल्म के ट्रेलर और गाने पर तुरंत रोक लगाने की मांग अदालत से की गई है।
किन्हें बनाया गया है पक्षकार
याचिकाकर्ता ने इस केस में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंसर बोर्ड, बार काउंसिल ऑफ इंडिया, बिहार स्टेट बार काउंसिल, स्टार स्टूडियो 18 और कांगड़ा टॉकीज को प्रतिवादी बनाया है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि फिल्म के निर्माताओं को बार काउंसिल ऑफ इंडिया और बिहार स्टेट बार काउंसिल से अनुमति लेकर जरूरी बदलाव करने चाहिए, ताकि न्यायपालिका और वकालत पेशे की गरिमा बनी रहे।
रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी Jolly LLB 3 फिल्म