बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही RRR Movie, अभिनेता जूनियर एनटीआर ने इस तरह से किया दर्शको का शुक्रिया अदा
जूनियर एनटीआर ने आरआरआर के दर्शको को बोला शुक्रिया
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:14 AM
RRR Movie- एसएस राजामौली (SS Rajmauli) की फिल्म आरआरआर इस समय खूब धमाल मचा रही है। फिल्म सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी अपना जलवा बिखेर रही है। अब तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन बना लिया है। अब तक 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन बटोर चुकी यह फिल्म पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में सफल रही।
इस फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और रामचरण (Ramcharan) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इन दोनों सुपरस्टार की साउथ इंडस्ट्री में जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने की वजह से कहीं ना कहीं इस फिल्म को और भी अधिक फायदा मिला है। पिन्नी साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक मजबूत पकड़ बना ली है फिल्म को जाने-माने डायरेक्टर एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। जबकि फिल्म में जूनियर एनटीआर राम चरण के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) महत्वपूर्ण किरदार में नजर आई है वहीं जाने-माने अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) का कैमियो भी देखने को मिला है।
फिल्म के सुपरहिट होने पर जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर किया फैंस का शुक्रिया अदा-
फिल्म आरआरआर (RRR Movie) के सुपर हिट होने पर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। अपने पोस्ट में जूनियर एनटीआर ने उन सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने इस फिल्म को सुपरहिट बनाने में अपना योगदान दिया है और इस फिल्म पर प्यार बरसाया है।
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को 9.1IMDb क्रिएटिंग मिल चुकी है यह रेटिंग 14 हजार लोगों के रिव्यूज के आधार पर बनाई गई है। इस समय यह फिल्म सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित फिल्म है।