Jubin Nautiyal Injured : सीढ़ीयों से गिरकर चोटिल हुए मशहूर गायक जुबिन नौटियाल
Jubin Nautiyal Injured: Famous singer Jubin Nautiyal injured after falling from the stairs
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:58 AM
Jubin Nautiyal Injured : जाने माने सिंगर जुबिन नौटियाल को उनकी बेहद अलग आवाज़ के कारण खूब पसंद किया जाता है लेकिन उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल गुरुवार के दिन जुबिन अपने ही घर की सीढ़ीयों से अचानक गिर गए और उन्हें दाहिने हाथ तथा पसलियों में गंभीर चोट आयी है।
Jubin Nautiyal Injured
घटना के बाद उन्हें मुंबई के ही एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ वे अच्छे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर को हाथ एवं पसलियों के अलावा सिर और माथे पर भी हल्की चोट आयी है। बताया ये जा रहा है कि डॉक्टर्स ने उन्हें अपना दांया हाथ प्रयोग न करने की सलाह दी है क्योंकि उनके इस हाथ का कुछ समय के बाद ऑपरेशन किया जाएगा।
फैंस ने इस खबर के आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया है। सभी उनके जल्दी से जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। गुरुवार के ही दिन वे योहानी नाम की गायिका के साथ अपने नये गाने "तु सामने " को लॉन्च करते हुए नजर आये थे लेकिन बाद में इसी दिन उनके साथ यह अप्रिय घटना घट गयी। खबर के मुताबिक अब उनकी हालत पहले से बेहतर है और वे मुंबई के अस्पताल से निकल कर अपने होम्योटाउन के लिए रवाना हो चुके हैं।
अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले जुबिन नौटियाल के गानों की लिस्ट बहुत लम्बी है जिसमें राता लम्बीयाँ, हमनवा मेरे, तुम ही आना जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। उनके गानों के अलावा वे अपने लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। यही वजह है कि उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफ़ी लम्बी है। उनके ढेर सारे फैंस उनके जल्दी बेहतर होने और कमबैक की दुआ कर रहे हैं।