Kajol OTT Debut: 'द ट्रायल' की दमदार कहानी के साथ काजोल ने किया ओटीटी पर डेब्यू
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:48 AM
Kajol OTT Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। इनकी पहली वेब सीरीज 'द ट्रायल (The Trial) 14 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी हॉटस्टार (OTT Plateform Disney Hotstar) पर रिलीज होगी। काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल' का ट्रेलररिलीज हो गया है। ट्रेलर को देखने के बाद लोग काजोल की दमदार एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Kajol OTT Debut: 'द ट्रायल ' का ट्रेलर हुआ रिलीज -
12 जून को बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के डेब्यू web-series 'द ट्रायल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की शुरुआत काजोल के डायलॉग 'जब एक गलती बार-बार दोहराई जाए तो वो गलती एक गुनाह बन जाती है' से होती है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि पति की हरकतों का नुकसान काजोल के पूरे परिवार को भरना पड़ता है। उनकी सारी प्रॉपर्टी जब्त हो जाती है। इसके बाद अपने बच्चों के लिए नयनिका (Kajol) खुद को मजबूत बनाती है और दुनिया के सामने खड़ी होती है। कानून की इस दुनिया में जल्द ही नयनिका (Kajol) अपने कदम जमा लेती हैं लेकिन उसके सामने वो केस आ जाता है जो उसके अतीत को एक बार फिर से सबके सामने ला देता है।