
Kajol Political Statement : जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री काजोल फ़िलहाल अपने नए शो 'द ट्रायल' (The Trial) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये शो जल्द ही हॉट स्टार पर प्रसारित होने वाला है। इस शो के प्रमोशन लिए उन्होंने इमोशनल कार्ड भी खेला था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अलविदा कहने की बात की थी। इसके बाद काजोल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सारी फ़ोटोज़ को आर्काइव कर लिया था। जिससे उनके फैंस में हड़कंप मच गया था। हालांकि बाद में पता चला कि ये प्रमोशन के लिए किया गया एक ड्रामा था।
‘द ट्रायल’ सीरीज एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो जल्दी ही हॉट स्टार पर ऑन एयर होगी। इसके प्रमोशन में लगी काजोल ने एक राजनीतिक बयान (Kajol Political Statement) दिया। अपने इस बयान में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे हंगामा मच गया है। उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। एक ओर जहां कुछ लोग उनके इस बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके इस बयान से नाराज हैं। इन लोगों का मानना है कि उन्हें इस तरह के विवादित बयान देने से बचना चाहिए था।
https://twitter.com/zoo_bear/status/1677658682665095174हॉट स्टार पर आने वाली अपनी सीरीज 'द ट्रायल' के प्रमोशन में लगी बॉलीवुड हीरोइन काजोल ने एक कमेंट आजकल के नेताओं के ऊपर किया। उनके इसी बयान पर राजनीतिक बवाल हो गया। काजोल ने अपने इस बयान में कहा कि "हमारे बदलाव नहीं कर पाने के पीछे हमारी परंपराओं सहित कई कारण हैं। लेकिन इनमें जो सबसे बड़ा कारण है, वो है हमारे नेताओं का अशिक्षित होना। हमारे नेता ज्यादा पढे लिखे नहीं हैं, उनके पास कोई विजन नहीं है। इसलिए हमारा विकास उस गति से नहीं हो पा रहा, जिस गति से होना चाहिए। हमारे विकास और बदलाव की गति कम है।"
अपने इस विवादित बयान के बाद अभिनेत्री काजोल सुर्खियों में आ गईं, उनका ये बयान वायरल होने लगा। लोग इस पर अपनी-अपनी तरीके से कमेंट करने लगे। जहाँ उन्हें लोगों के विरोध और असहमति का सामना करना पड़ा। लोग उनकी तीखी आलोचना करते नजर आए, और उन्हें याद दिलाने लगे कि वो खुद स्कूल ड्रॉप आउट हैं। तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनका समर्थन करते भी दिखे।
इस विषय पर आपकी क्या राय है, हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर बताएं।
#Kajol #Bollywood #Politics #Kajol Political Statement #The Trial #Hot Star #Kajol Statement