बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut की फिल्म इमरजेंसी अगले साल रिलीज होगी। कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है।इस फिल्म का लेखन और निर्देशन कंगना रनौत ने किया है।
फिल्म को अगले साल रिलीज करने का निर्णय
फिल्म इमरजेंसी पहले 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। Kangana Ranaut ने कहा, ”हमने ‘इमरजेंसी’ को 24 नवंबर 2023 को रिलीज करने की घोषणा की थी, लेकिन मेरी एक के बाद एक फिल्मों के रिलीज होने की वजह से हमने फिल्म को अगले साल रिलीज करने का निर्णय लिया है।”
रिलीज की नयी तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फिल्म इमरजेंसी में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमण, श्रेयस तलपड़े की भी अहम भूमिका है। हालांकि यह फिल्म चर्चा में आ चुकी है और सिनेमा के प्रमियों को इसका बेसब्री से इंतजार रहेगा। यह बात कंगना भी जानती है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।