5 साल बाद फिर एक साथ नजर आयेगी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी
एक बार फिर आपको हसांने आ रही हैं कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी, साथ पार्टी करते दिखे दोनो
Kapil Sharma-Sunil Grover Party Together
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:12 AM
Kapil Sharma-Sunil Grover Party Together : सोशल मिडिया की ओर से शेयर हुए एक वीडियों मे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर पार्टी करतें नज़र आये। दोंनो को काफी समय के बाद एक साथ जम कर पार्टी करतें देखा गया। सभी फैंस दोनों को साथ देख कर काफी खुश हुए ।
सुनील गोवर ने 2018 से शो मे काम नही किया:
‘द कपिल शर्मा’ शो मे एक साथ नजर आने वाली जोड़ी कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर आपकों साथ नजर आयेंगी। 2018 में ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद मुंबई वापस लौटते समय दोनों कॉमेडियन के बीच काफी झगड़ा होने की बात चर्चा मे आयी थी। जिसकी वजह से दोनों की 6 साल तक बातचीत बंद थी। तब से सुनील ग्रोवर ने शो को टाटा बाय बाय कर दिया था। वीडियो को कपिल ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर अनाउंस किया था कि वो दोनों जल्द ही नेटफ्लिक्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देने वाले हैं।
‘द कपिल शर्मा को 5 सीजन पूरे हो चुके हैं:
‘द कपिल शर्मा’ शो फैंस की पसंदीदा श्रेणी मे आता है । इस शो के फैंस फॉलोवर सोशल मीडिया पर बहुत हैं । 'द कपिल शर्मा’ शो के 5 सीजन पूरे हो चुके हैं । उसके बाद से दर्शकों ने सुनील ग्रोवर को काफी मिस किया है । पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों नए शो के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इस शो में राजीव ठाकुर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आएंगे।
5 साल के बाद फिर एक साथ नजर आयेगी ये जोड़ी:
दोनों की दोस्ती की चर्चा के बीच अब हाल ही में पार्टी करते हुए कपिल-सुनील की एक फोटो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। हाल ही मे अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की है। इस फोटो मे दोनो ने ब्लैक कलर का आउट फिट पहना है । कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर कॉमेडी दुनिया के दो ऐसे चेहरे, जिनकी जोड़ी ने साथ आकर हमेशा तहलका मचाया है। इन दोनो की जोड़ी को एक साथ देखने के लियें दर्शकों ने 5 साल इंतजार किया है । कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को एक साथ देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।Kapil Sharma-Sunil Grover Party Together
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।