दिवाली से पहले बॉलीवुड में बड़ा धमाका, कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार हुई फायरिंग!
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:31 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:31 PM
कनाडा के सरे शहर में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर एक बार फिर गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों द्वारा किया गया है। पिछले चार महीनों में यह तीसरी बार है जब कपिल शर्मा के इस रेस्टोरेंट को निशाना बनाया गया है।
तीसरी बार गोलीबारी, टूटी कैफे की खिड़कियां
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने आधा दर्जन गोलियां चलाईं, जिससे कैफे की एक खिड़की टूट गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी है।
गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
हमले के कुछ घंटों बाद गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली। दोनों ने कहा कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं और कपिल शर्मा के कैफे पर हुई तीनों गोलीबारी के लिए वही जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन जिन लोगों से उनका विवाद है, वे दूर रहें।
पहले भी हो चुके हैं हमले
इससे पहले 8 अगस्त को भी कपिल शर्मा के इसी कैफे पर करीब 25 गोलियां दागी गई थीं। उससे पहले, 10 जुलाई को पहला हमला हुआ था। दोनों बार गैंग ने खुलेआम सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर जिम्मेदारी ली थी। दूसरी बार के हमले में तो गैंग ने यह तक कहा था कि अगर “टारगेट” ने फोन नहीं उठाया, तो अगला एक्शन मुंबई में लिया जाएगा।