Bollywood News- जब कपिल शर्मा हुए डिप्रेशन के शिकार
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
02 Dec 2025 01:36 AM
टीवी पर प्रसारित होने वाला सबसे चर्चित कॉमेडी शो ' द कपिल शर्मा शो ' एक लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन व उन्हें हंसाने का काम कर रहा है l इस शो पर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) हफ्ते एक नए विषय के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते हैं l इसके अलावा राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक व खेल जगत के बड़े-बड़े स्टार्स को अपने शो पर बुलाते हैं l
लेकिन आपको बता दें लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की जिंदगी में भी कई समस्याएं आई है l जानकारी के मुताबिक कपिल ने खुद इस बात को स्वीकारा था कि उनकी जिंदगी मे भी एक ऐसा वक्त आया था जब वे खुद डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। इसके अलावा वे डिप्रेशन में है इसके बारे में उन्हें खुद पता ही नहीं चला l कपिल ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि एक समय ऐसा था जब मैं जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था l लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि डिप्रेशन से निकालने का काम मेरी वाइफ ने किया और उसी ने मेरी जिंदगी में एक पिलर का काम किया l क्योंकि कपिल को यह खुद ही पता नहीं था कि उनकी जिंदगी में हो क्या रहा है लेकिन उनकी पत्नी गिन्नी ने उन्हें डिप्रेशन की समस्या से निकाला थाl
इसके अलावा कपिल ने कहा कि जब आप डिप्रेशन में होते हैं तो आपको खुद ही नहीं पता चलता कि आपके दिमाग में चल क्या रहा है और वह जो दौर होता है वह सबसे कठिनाई भरा होता है l उनका मानना है कि मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी कि मेरी जिंदगी में भी इतना बुरा दौर आएगा l कपिल का मानना है कि डिप्रेशन के दौरान पता नहीं दिमाग में ऐसा क्या होता है जिससे दिमाग में नेगेटिविटी ही चलती रहती है l हालांकि उन्होंने लोगों को यह सुझाव भी दिया कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जिंदगी खत्म हो गई आप उस समस्या का हल अपने परिवार के साथ बैठकर या जो आपका सबसे अच्छा दोस्त है उसके साथ भी समस्या का हल निकल सकता है l क्योंकि डिप्रेशन एक ऐसी अवस्था है जिसमें मनुष्य पूरी तरह से निराश हो जाता है और उसके सोचने व समझने की क्षमता भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है l इसलिए आपको चाहिए कि जब भी आप किसी भी ऐसी समस्या में पड़ जाए तो उसका हल निकालने के लिए शांत मन से सोचे जिससे उस समस्या का हल जल्दी से जल्दी निकल जाए l