Kapil Sharma : अब हंसी का डोज फ़िर से होगा दोगुना! लौट रहा है फेमस शो
Kapil Sharma
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:55 PM
Kapil Sharma : कपिल शर्मा के फैंस के लिए यह एक खुशखबरी है! देश के सबसे चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने सुपरहिट शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का सीज़न 2 लेकर आ रहे हैं लेकिन इस बार भी यह धमाका नेटफ्लिक्स पर होगा और मेकर्स का वादा है कि हंसी का डोज इस बार पहले से दोगुना होने वाला है।
कब से होगी शुरुआत ?
शो का नया सीज़न 1 जून 2025 से वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। ये शो अब फिर से हर शनिवार फैंस को हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
क्या कुछ नया होगा इस बार ?
इस बार के सीज़न में सिर्फ स्टैंडर्ड जोक्स और गेस्ट इंटरव्यूज़ ही नहीं, बल्कि कुछ नए सेगमेंट्स और इंटरनेशनल टच भी देखने को मिलेगा। कपिल शर्मा ने खुद कहा है कि ये सीज़न दर्शकों को "कुछ अलग और बड़ा" देने जा रहा है।
कौन से चेहरों की होगी वापसी ?
शो में कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ लौट रहे है। कृष्णा अभिषेक अपने पॉपुलर किरदार सपना के साथ, किकू शारदा अपने फनी अंदाज़, राजीव ठाकुर, अर्चना पूरन सिंह की मौजूदगी इसे और मजेदार बनाएगी।
नेटफ्लिक्स पर लौटा शो
शो के पहले सीज़न ने नेटफ्लिक्स पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब दूसरे सीज़न में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म के ज़रिए शो इंटरनेशनल दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाने की तैयारी में है।
फैंस की एक्साइटमेंट!
सोशल मीडिया पर फैंस पहले एपिसोड के टेलीकास्ट होने की ख़बर से शो का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #KapilIsBack ट्रेंड कर रहा है।
लास्ट बट नॉट लिस्ट
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का यह सीज़न 2 सिर्फ एक कॉमेडी शो नहीं, बल्कि एक फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का धमाका है। अगर आप अपनी सैटरडे नाइट्स को हंसी से भरना चाहते हैं, तो 1 जून से नेटफ्लिक्स को ज़रूर देखें।
देखते रहिए, हंसते रहिए! Kapil Sharma