कपिल शर्मा शो की ‘ऑन-स्क्रीन वाइफ’ सुमोना पर साउथ बॉम्बे में सड़क पर दिनदहाड़े हमला! बयां किया अपना दर्द
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 09:35 AM
टीवी की मशहूर अभिनेत्री और कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती हाल ही में एक बेहद खौफनाक हादसे का शिकार हुईं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि जब वे गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे कोलाबा से फोर्ट की ओर गाड़ी चला रही थीं, तभी अचानक उनकी कार को एक भीड़ ने घेर लिया।
कार का रास्ता रोककर मचाया उत्पात
सुमोना के मुताबिक, एक शख्स ने कार के बोनट पर ज़ोर-ज़ोर से हाथ मारना शुरू कर दिया और बेहद अजीब हरकतें करने लगा। उसने जानबूझकर अपना पेट कार से सटाया और उनके सामने अजीब तरह से डांस करने लगा। इतना ही नहीं, उसके साथ मौजूद लोग खिड़कियों पर ज़ोर-ज़ोर से हाथ मारते हुए "जय महाराष्ट्र" के नारे लगाने लगे और हंसते रहे। अभिनेत्री ने लिखा कि ये सबकुछ सिर्फ पांच मिनट के अंदर दो बार हुआ।
पुलिस और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
अभिनेत्री ने आगे कहा कि इस दौरान कहीं भी पुलिस दिखाई नहीं दी। बाद में जो पुलिसकर्मी नज़र आए वे सिर्फ बैठे-बैठे बातें कर रहे थे। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि "दिनदहाड़े साउथ बॉम्बे की सड़कों पर मैं अपनी कार में भी असुरक्षित महसूस कर रही थी।"
सड़कों पर गंदगी और अराजकता
सुमोना ने पोस्ट में लिखा कि उस इलाके की हालत देखकर वे हैरान रह गईं। सड़कों पर केले के छिलके, प्लास्टिक की बोतलें और कचरे के ढेर थे। वहीं, प्रदर्शनकारी सड़कों पर ही खाना बना रहे थे, सो रहे थे, नहा रहे थे और वीडियो कॉलिंग व रील्स बनाने में लगे थे। उन्होंने इस पूरे माहौल को "संपूर्ण अराजकता और सिविक सेंस का मज़ाक" करार दिया।
"अगर अकेली होती तो?" – सुमोना का दर्द
अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि उस वक्त उनके साथ एक पुरुष मित्र मौजूद था, जिसकी वजह से उन्हें थोड़ी हिम्मत मिली। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे अकेली होतीं तो शायद स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी। सुमोना ने सोचा कि इस घटना का वीडियो बना लें, लेकिन डर था कि कहीं इससे भीड़ और भड़क न जाए। इसलिए उन्होंने खुद को रोका।
सुरक्षित शहर का सपना टूटा
सुमोना ने लिखा कि वे हमेशा से मुंबई को सुरक्षित शहर मानती रही हैं, लेकिन इस घटना ने उनकी सोच को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने कहा – "हम टैक्स देते हैं, जिम्मेदार नागरिक हैं, हमें अपने ही शहर में सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है।" अभिनेत्री की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोगों के बीच सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ रही है।
\r\n\r\nस्टेज पर अंजलि राघव को छूने पर फंसे पवन सिंह, अब मांगी माफी, कहा – मेरा इरादा…","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/08/Picsart_25-08-31_20-05-00-571.png","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/08/Picsart_25-08-31_20-05-00-571.png","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-08-31T20:12:57+05:30","dateModified":"2025-12-01T09:35:10+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}