
दरअसल फिल्म केसरी 2 ऐतिहासिक घटना जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी से जुड़ी है। इस फिल्म में अक्षय, सी. शंकरन नायर बने हैं, जिन्होंने उस समय ब्रिटिश राज के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अनन्या पांडे और आर माधवन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म जाने-माने डायरेक्टर करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। अब देखने वाली बात है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है। Bollywood : टीवी पर फिर लौटेगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का जादूView this post on Instagram