Khatron Ke Khiladi 13: शिव ठाकरे को पीछे छोड़ ये एक्ट्रेस बनी खतरों के खिलाड़ी की पहली फाइनलिस्ट
Khatron Ke Khiladi 13 Finalist
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 09:33 AM
Khatron Ke Khiladi 13 -By - Supriya SrivastavaCape Town, 30 June: टीवी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 13वें (Khatron Ke khiladi) सीजन का शूट अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। स्टंट बेस्ड इस रियलिटी शो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि, शिव ठाकरे (Shiv Thakare) इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बने हैं।
ये टीवी एक्ट्रेस बनी खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) की पहली फाइनलिस्ट -
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 13वां सीजन साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूट हो रहा है। दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर इस स्टंट रियलिटी शो की शूटिंग शुरू होने के बाद से ही इसके खबरें सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट हो रही है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आई थी कि बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के रनर अप रह चुके शिव ठाकरे ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' का टिकट टू फिनाले टास्क (Khatron Ke khiladi 13 Ticket to Finale) जीत लिया है और शो के पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं। लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार शिव ठाकरे 'खतरों के खिलाड़ी 13' के पहले फाइनलिस्ट नहीं है, बल्कि 'गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) 'खतरों के खिलाड़ी' के इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट बनी है।
टास्क जीत किया 'टिकट टू फिनाले' अपने नाम -
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा 'खतरों के खिलाड़ी 13' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रहे शो के शूट में ऐश्वर्या शर्मा काफी कमाल दिखा रही हैं। यही नहीं ऐश्वर्या 'खतरों के खिलाड़ी 13' की फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट भी बन चुकी है।
टिकट टू फिनाले टास्क के लिए अर्चना गौतम (Archana Gautam), अर्जित तनेजा (Arijit Taneja) के खिलाफ ऐश्वर्या शर्मा को खड़ा किया गया था। अब खबर सामने आ रही है कि ऐश्वर्या ने यह टास्क जीतकर टिकट टू फिनाले अपने नाम कर लिया है और वो इस सीजन की पहली फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट बन चुकी है।