Kiara Advani Birthday Special- 30 की हुई किआरा आडवाणी,इस अभिनेता के साथ दुबई में सेलिब्रेट कर रही अपना जन्मदिन
भारत
चेतना मंच
31 Jul 2022 01:54 PM
Kiara Advani Birthday Special- कियारा आडवाणी ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। पिछले कुछ समय में उन्होंने बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों के साथ काम किया है और खूब नाम कमाया है। उनकी एक्टिंग की हर कोई सराहना करता है। कियारा आज 30 साल की हो चुकी हैं और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके बारे में।
कियारा आडवाणी का जन्म आज ही के दिन यानी 31 जुलाई 1992 में हुआ था। उनका असल नाम आलिया आडवाणी (Kiara Advani also known as Alia Advani) है। लेकिन फिर जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो उन्होंने अपना नाम आलिया से कियारा कर लिया। उजसे उनका नाम बदलने के लिए सलमान खान ने कहा था। बॉलीवुड में कियारा ने फगली फ़िल्म से डेब्यू किया था। यह फ़िल्म 2014 में रिलीज हुई थी और कुछ खास नहीं चल पाई। यह फ़िल्म फ्लॉप हो गयी थी।
कियारा (Kiara Advani) ने फिर MS dhoni: the untold story में मुख्य भूमिका निभाई। यह फ़िल्म तो बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। इसके बाद कियारा कबीर सिंह में नज़र आईं थीं। कबीर सिंह मूवी ने उनके करियर को बदलकर रख दिया। हर किसी ने इस फ़िल्म को बहुत प्यार दिया। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया। इसके गाने तो हर किसी को बेहद पसंद आए। इसके बाद कियारा ने काफी सारी फिल्में की। इस साल वो जुग जुग जियो और भूल भुलैया में नज़र आई हैं। ये दोनों फिल्में भी हिट हुई हैं।
दुबई में मना रही अपना जन्मदिन-
कियारा आडवाणी की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती है। कियारा बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। हालांकि इन दोनों ही स्टार्स ने खुद कभी इस बात पर सोशल मीडिया आदि पर पुष्टि नहीं जताई है। लेकिन अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है। आज कियारा सिद्धार्थ के साथ ही अपना 30वां जन्मदिन मनाने दुबई पहुंच गई हैं।