कपिल शर्मा शो से बाहर हुए कीकू शारदा? वजह आई सामने!
भारत
चेतना मंच
04 Sep 2025 10:09 AM
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपनी मजेदार एक्टिंग और जोक्स से दर्शकों को हंसाने वाले कीकू शारदा अब शो में दिखाई नहीं देंगे। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले उनका और कृष्णा अभिषेक का एक झगड़े वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसी बीच अब यह कन्फर्म हो गया है कि कीकू ने शो से ब्रेक लेने का फैसला किया है।
नया रियलिटी शो बनेगा वजह
दरअसल, कीकू शारदा एक नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आने वाले हैं। इस शो की शूटिंग बुधवार से शुरू हो रही है। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जैसे ही कीकू इस नए शो के हाउस में शिफ्ट होंगे, तब तक वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। यानी कुछ हफ्तों तक दर्शकों को कपिल के शो में कीकू की कमी खलेगी।
अशनीर ग्रोवर का नया दांव
‘राइज एंड फॉल’ अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा और इसे ‘शार्क टैंक’ फेम अशनीर ग्रोवर होस्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि इस शो का कॉन्सेप्ट कहीं न कहीं बिग बॉस जैसा है। शो की कास्टिंग भी अशनीर खुद देख रहे हैं और अब तक कई कंटेस्टेंट्स को रिजेक्ट कर चुके हैं। उनका मानना है कि इस शो में वही लोग होंगे जिनके पास स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी और स्ट्रेटेजी है।
दमदार स्टारकास्ट
इस शो में अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत और धनश्री वर्मा के साथ कीकू शारदा की एंट्री कंफर्म हो गई है। माना जा रहा है कि यह शो नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को कड़ी टक्कर देगा।
कृष्णा अभिषेक से हुई थी बहस
हाल ही में वायरल वीडियो में देखा गया कि रिहर्सल के दौरान कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के बीच तीखी बहस हो गई थी। यहां तक कि कृष्णा नाराज होकर सेट छोड़ने की बात करते नजर आए। हालांकि दोनों में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ यह साफ नहीं हो पाया है।