Kuttey Movie Trailer- अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कैसा है पब्लिक का रिस्पॉन्स
भारत
चेतना मंच
20 Dec 2022 07:17 PM
Kuttey Movie Trailer- बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। यह फिल्म 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अभिनेता अर्जुन कपूर के अलावा तब्बू (Tabu), नसीरुद्दीन शाह (Nasiruddin Shah) और कोंकणा सेन शर्मा (Konkana Sen Sharma) ने अहम किरदार निभाया है।
हिंदी सिनेमा के जाने का माने संगीतकार, गीतकार, पटकथा लेखक व निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुत्ते' की कहानी कुछ पुलिस अफसरों और कुछ बदमाशों के बारे में जो एक ही लक्ष्य यानी एक गाड़ी में लगभग 3 से 4 करोड़ रुपए के माल को ढूंढ रहे हैं। जहां पुलिस अफसर इस को गिरफ्त में लेना चाहते हैं, वही बदमाश इस माल को लूटने की फिराक में है।
फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है। आज इसके ट्रेलर (Kuttey Movie Trailer) पर भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है। खास तौर पर तब्बू के काम को दर्शकों की बेहद तारीफ मिल रही है। कुत्ते फिल्म के ट्रेलर (Kuttey Movie Trailer) को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अर्जुन कपूर के जीवन की टर्निंग प्वाइंट हो सकती है। फिल्म के ट्रेलर में अनुराग कश्यप की भी झलक देखने को मिली है जो दर्शकों के लिए बेहद सरप्राइजिंग है।