Lata Mangeshkar- लता मंगेशकर को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती
Lata ji's Ram bhajan
भारत
RP Raghuvanshi
11 Jan 2022 06:44 PM
Lata Mangeshkar- बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना से जुड़ा एक और बड़ा मामला सामने आया है। जानी-मानी पार्श्व गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद इन्हें मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया है। इनकी भतीजी रचना ने कंफर्म किया है कि, लता में कोविड के सामान्य लक्षण पाए गए है। रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद से इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। यहां पर इनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
सितम्बर में हुई है 92 साल की -
सितम्बर में लता जी ने अपना 92वा बर्थडे मनाया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनका एक अद्भुत योगदान रहा है। अपनी मीठी आवाज से इन्होंने हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी है। इनकी मधुर आवाज के लाखो दीवाने हैं। पूरे देश में इनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। अपनी सिंगिंग कैरियर में गायकी से जुड़े जितने बड़े अवॉर्ड होते हैं, सब जीतने में ये कामयाब रही हैं।
Bigg Boss Breaking- बिग बॉस हुए कोरोना पॉजिटिव
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और समय समय पुरानी तस्वीरें और यादे फैंस के साथ साझा करती रहती है। आज जब ये कोविड पॉजिटिव होने की वजह से अस्पताल में भर्ती है तो पूरे देशवासी इनके जल्द से जल्द रिकवर होने की दुआ कर रहे हैं।