शाम के 5 बजे बाजार भीड़ से भरा हुआ था

इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 200 लोग उनके इस तमाशे का मज़ा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......

बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....

मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर ......

पति ने कहा:- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....

पत्नी:- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....

पति:- अच्छा तो ले लूंगा,अब चाभी दो....

पत्नी :- नहीं दूंगी

पति:- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं

पत्नी ने कहा:- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना में साथ जाऊंगी

पति :- अच्छा तो ये ले मैं ताला तोड़ने लगा हूं,जाओ तुम्हारी मर्ज़ी मेरे घर ना आनाआना....

पत्नी:- जाओ जाओ नहीं आती तुम जैसे कंजूस के घर

पति ने लोगों की मदद से मोटरसाइकिल का ताला खोल लिया, अपनी बाइक पर बैठ गया और बोला:-

तुम आती हो या मैं जाऊं....?

वहां खड़े लोगों ने पत्नी को समझाया:-

चली जाओ इतनी सी बात पर अपना घर खराब मत करो......

फिर पत्नी ने पति से वादा लिया कि वह बाइक बेचकर जल्द ही कार लेगा.....

दोनों की सुलह हो गई और चले गए....

अच्छी कहानी है ना......

लेकिन अभी ख़त्म नहीं हुई है...

तो साहब.........

ठीक आधे घंटे बाद उसी जगह पर अब फिर से भीड़ लगी है......!

एक चाचा चिल्ला रहा है........!

कोई मेरी मोटरसाइकिल दिन दहाड़े चुरा कर ले गया है........

उसके बाद पूरे मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है