
Mahira Khan : बॉलीवुड में किस्मत आजमाने और एक्ट्रेस बनने के लिए हजारों लड़कियां पहुंती हैं। हर साल नए कलाकारों के लिए कई बड़ कंपनियों द्वारा इवेंट आयोजित कराती हैं। मायानगरी मुंबई में पहुंचने वाली हर लड़की कामयाबी के पायदान पर आगे बढ़े यह जरुरी नहीं है। लेकिन हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुकानों पर झाडू लगाती थी, लेकिन जब मुंबई की मायानगरी में पहुंची तो इस लड़की की किस्मत बदल गई। देखते ही देखते इस लड़की की नेटवर्थ 170 करोड़ रुपये हो गई।
हम यहां पर जिस लड़की की बात कर रहे हैं, वह पाकिस्तन में रहती है। आज इस लड़की के दुनियाभर में करोड़ों फैन्स हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान की एक्ट्रेस माहिरा खान के बारे में कहा जाता है कि कभी वह दुकानों पर जा जाकर झाडू और पौछा लगाती थी। लेकिन अपने हुनर के दम पर आज वह पाकिस्तान की फैसम एक्ट्रेस हैं। माहिरा खान का हुनर उन्हें बॉलीवुड ले आया और यहां उन्हें शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। शाहरुख खान के साथ उन्होंने फिल्म की तो उनकी तकरीर रातो रात बदल गई।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। माहिरा खान पाकिस्तान में जितनी फेमस हैं, उतना ही प्यार उन्हें हिंदुस्तान में भी मिला है। शाहरुख खान की फिल्म रईस में वो उनकी साहिबा बनी नजर आईं थीं। उन्होंने अपनी काबलियत से दर्शकों का दिल जीत लिया। माहिरा खान कहती हैं कि सफलता के इस पायदान तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। फिल्मों में आने से पहले माहिरा खान कैलिफोर्निया में पढ़ाई करने गई थीं, जहां अपने खर्च चलाने के लिए उन्होंने रेस्टोरेंट में काम किया और Rite Aid में कैशियर से लेकर दुकान में झाड़ू-पोंछे तक का काम किया।
माहिरा खान की गिनती पाकिस्तान की अमीर और सफल एक्ट्रेस के रुप में होती है। वह छोटे से छोटे प्रोजेक्ट का भी लाखों में चार्ज करती हैं। माहिरा खान आलीशान बंगले सहित महंगी कारों की भी मालकिन हैं। फिल्म और ब्रांड एंडोर्समेंट के अलावा माहिरा खान M By Mahira Khan नाम से क्लोदिंग लाइन भी चलाती हैं। इन सबसे मिलाकर उनकी नेटवर्थ 170 करोड़ रुपये की बताई जाती है।