अभिजीत भट्टाचार्य के तंज पर भड़के मिलिंद गाबा, दिखाया आईना
Abhijeet Bhattacharya
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 01:48 AM
Abhijeet Bhattacharya : बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) इन दिनों चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें अभिजीत भट्टाचार्य शादियों में गाने वाले सिंगर्स पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।
Abhijeet Bhattacharya
मशहूर सिंगर Abhijeet Bhattacharya अक्सर अपने बयान को लेकर विवादों का विषय बन जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर अभिजीत भट्टाचार्य अपने एक बयान के चलते चर्चाओं में आ गए हैं। इन दिनों Social Media पर हर तरफ अभिजीत भट्टाचार्य का वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में Abhijeet Bhattacharya शादियों में गाने वाले सिगर्स को खरी-खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। अब अभिजीत भट्टाचार्य के इस वीडियो पर पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा (Millind Gaba) ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।
'शादी में गाने से कम हो जाती है औकात'- Abhijeet Bhattacharya
बता दें हाल ही में अभिजीत भट्टाचार्य, नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 3' (Superstar Singer 3) में स्पेशल गेस्ट बनकर नजर आए थे। जिसमें सिंगर सलमान अली (Salman Ali) और उभरते सिंगर मास्टर आर्यन (Master Aryan) ने कुछ ऐसा सूर छेड़ा जिससे सब हैरान होकर उनकी वाह-वाई करने लगे। इसी बीच Superstar Singer 3 सीजन की जज Neha Kakkar के कमेंट पर अभिजीत भट्टाचार्य गुस्से में ये कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'कोई भी पैसा दिया और शादी में गाने लगे, उसमें औकात कम हो जाती है। मेरी औकात है, मैं बोल देता हूं कि मैं नहीं गाऊंगा। दुनिया की कोई ताकत तुम्हें रोक नहीं सकती।' इसपर नेहा कक्कड़ अपना पक्ष रखने की कोशिश करती हैं और कहती हैं, 'सर, कोई काम बड़ा या छोटा नहीं हो
Millind Gaba ने उठाया सवाल
कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल गई। सिंगर मिलिंद गाबा को अभिजीत भट्टाचार्य की ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने अभिजीत भट्टाचार्य के बात के जवाब में सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो शेयर कर तंज कसा है। मिलिंद गाबा ने अभिजीत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्कूल में परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अभिजीत की जवानी के दिनों का लग रहा है। वीडियो के कैप्शन में मिलिंद ने लिखा, 'कोई दादा-दादी, चाचा-चाची आपको बता नहीं सकते और न ही आपकी औकात फिक्स कर सकते हैं। नेहा कक्कड़ को बिग रिस्पेक्ट।
बता दें Abhijeet Bhattacharya के कमेंट पर मिलिंद गाबा भड़कते हुए दिखे और सोशल मीडिया पर अभिजीत का एक वीडियो शेयर कर दिया। जिसमें अभिजीत भट्टाचार्य किसी शादी जैसी फंक्शन में परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। वो अपने फेमस गाने 'तौबा तुम्हारे ये इशारे' को गा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मिलिंद गाबा लिखते हैं, 'वो क्या था? जिनके घर शीशे के हों, वो बेसमेंट में कपड़े बदलते हैं? यही था न?'