KBC 13 में एमपी के साहिल अहिरवार बने दूसरे करोड़पति, ज्ञान और मेहनत को बताया तरक्की का मूल मंत्र
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:16 AM
नई दिल्ली: 'कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) 13 में हाॅट सीट पर कुछ ही लोग पहुंच पाते हैं। इनमें से थोड़े ही लोगों को करोड़पति बनने का अवसर मिलता है लेकिन मेहनत और लगन से कई लोगों ने इस मुकाम को प्राप्त किया है। इस शो में सवाल दर सवाल रोमांच भी बढ़ना शुरु हो जाता है। शो को इस सीजन का दूसरा करोड़पति मिल चुका है। गुरुवार को प्रसारित होने वाले एपीसोड में 19 वर्षीय छात्र साहिल अहिरवार ने सभी सवालों का जवाब देकर करोड़ की सीड़ी तक पहुंच गए और सही जवाब देकर कार और एक करोड़ जीत लिया। साहिल ने अपने जीवन में काफी संघर्ष का सामना किया है, वो सागर विवि से पढ़ाई करते हैं और आईएस अधिकारी बनना चाहते हैं। वो इन दिनों अपने घर से दूर रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं।
करोड़पति साहिल अहिरवार ने स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekanand) को अपना आदर्श बताया। उन्होंने शो के समय काफी अच्छी बातें की। उन्होंने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। साहिल के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता उनका द्वारा प्राप्त किया हुआ ज्ञान है, उन्होंने बताया कि ज्ञान और मेहनत जब एक साथ मिलने लगते हैं तो इंसान को उड़ान भरने से कोई रोक नहीं सकता है। साहिल ने तापसी पुन्नू का खुद को फैन बताया और उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की।