बिग बॉस में गर्दा उड़ाने को तैयार Mridul Tiwari, गूगल पर खूब छा रहा नाम
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:35 AM
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का ग्रैंड प्रीमियर रविवार (24 अगस्त 2025) को हुआ। इस बार के प्रतियोगियों में सबसे चर्चा का केंद्र रहे हैं मशहूर यूट्यूबर मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari)। Mridul Tiwari अपने साथ आए शेहबाज बदेशा को हराकर बिग बॉस के घर में अपनी जगह बनाई। Mridul Tiwari
मृदुल तिवारी ने शो में कदम रखते ही अपने प्रतिद्वंदी शेहबाज से जुबानी जंग शुरू कर दी। सलमान खान ने दोनों से पूछा कि क्या वे नर्वस हैं। मृदुल ने खुद को पूरी तरह कॉन्फिडेंट बताया जबकि शेहबाज ने नर्वस होने की बात कही। इस पर मृदुल ने शेहबाज की कॉन्फिडेंस की कमी की बात कही जिससे दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। हालांकि, शेहबाज बिग बॉस के घर में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके।
कौन हैं मृदुल तिवारी?
मृदुल तिवारी का जन्म उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे मात्र 24 साल के हैं लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है वह काबिले तारीफ है। 5 साल के अंदर ही उन्होंने यूट्यूब पर 19 मिलियन यानी 1.9 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके लगभग 4.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मृदुल की लोकप्रियता का राज उनकी एक्स्ट्रोवर्ट और कैमरा फ्रेंडली पर्सनैलिटी है। सोशल मीडिया के शुरुआती दौर से ही उन्होंने छोटे-छोटे वीडियो बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी कंटेंट को युवा वर्ग में खूब पसंद किया जाता है।
मृदुल तिवारी की नेटवर्थ
मृदुल ने इन कम वर्षों में न केवल अपनी लोकप्रियता बनाई बल्कि अच्छी कमाई भी की है। खबरों के मुताबिक उनकी नेटवर्थ लगभग 7 करोड़ रुपये के करीब है। महंगी गाड़ियों का भी मृदुल को शौक है और उनकी गाड़ियों की शान उनकी लैंबोर्गिनी जैसी सुपरकार है जो उनके उम्र के हिसाब से काफी प्रभावशाली है।
मृदुल तिवारी न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी एक पहचान रखते हैं। उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ‘बेस्ट कंटेंट क्रिएटर’ और ‘ग्लोबल ट्रेंडसेटर’ का अवॉर्ड भी मिल चुका है। यह उनके कंटेंट की गुणवत्ता और ग्लोबल स्तर पर उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। अब मृदुल तिवारी बिग बॉस 19 के मंच पर अपनी प्रतिभा और विवादित अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने को तैयार हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस युवा यूट्यूबर का सफर बिग बॉस के घर में कैसे आगे बढ़ता है। Mridul Tiwari