Mumtaz Birthday Special- एक्ट्रेस मुमताज ने 12 साल की उम्र में की थी एक्टिंग की शुरुआत
भारत
चेतना मंच
31 Jul 2022 01:18 PM
Mumtaz Birthday Special- मुमताज को आज के जमाने लोग भले ही न जान रहे हों, लेकिन अगर बात की जाए 60-70 के दशक की तो, इनका नाम एक्ट्रेस की सूची में सबसे पहले आता है। इनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीता। आज मुमताज का जन्मदिन है। आइये जानते हैं कि कैसे हुई मुमताज के फिल्मी करियर की शुरुआत।
मुमताज का जन्म 31 जुलाई, 1947 में हुआ था। उनका जन्म मुंबई में ही हुआ था। वो एक मुस्लिम परिवार में जन्मी थीं। 60-70 के दशक में हर कोई मुमताज का दीवाना हुआ करता है। उनकी एक्टिंग तो कमाल थी ही। साथ ही उनकी खूबसूरती के भी क्या ही कहने थे। उनकी बड़ी आंखों की तो दुनिया कायल थी। हर तरफ उनके ही चर्चे हुआ करता था। मुमताज बॉलीवुड की दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम थीं।
बचपन से ही फिल्मों में आने का था सपना -
मुमताज का बचपन से ही फिल्मों में आने का सपना था। उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए ही फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। 12 वर्ष की छोटी सी उम्र से ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना आरंभ कर दिया था। इसके बाद 60 का दशक आते उन्होंने कई सारी स्टंट वाली फिल्मों में अभिनय किया।
मुमताज ने दारा सिंह के साथ काफी काम किया है। मुमताज ने दारा सिंह के साथ 15 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। इन सभी को लोगों का काफी प्यार भी मिला है। हालांकि उनसे ज्यादा दारा सिंह को पसंद किया गया था। फिर 1965 में एक फ़िल्म आई थी जिसका नाम था 'मेरे सनम'। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस फ़िल्म में मुमताज (Mumtaz as Villain) खलनायिका के किरदार में नज़र आई थीं। फ़िल्म में आशा भोसले का संगीत भी था। जिसने इस फ़िल्म में चार चांद लगा दिए थे। फिर 1967 में 'पत्थर के सनम' फ़िल्म रिलीज हुई थी। इसने मुमताज को काफी ज्यादा पॉपुलर बनाया। इस फ़िल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। इसके बाद मुमताज ने एक के बाद एक काफी सारी फिल्में की और धीरे धीरे फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो गई।
रोम में बेटी और दामाद के साथ है अभिनेत्री -
मुमताज ने राजेश खन्ना (Mumtaz and Rajesh khanna) के साथ भी काम किया और कई बेहतरीन फिल्में की हैं। दोनों एक दूसरे के काफी ज्यादा करीब भी थे। साल 1974 में मुमताज ने मयूर माधवानी से शादी की थी। इसके बाद ऐसा कहा जा रहा था कि राजेश खन्ना टूट गए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि मुमताज इतनी जल्दी शादी कर लें। बस इसी के बाद मुमताज के फिल्मी करियर समाप्त हो गया और उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। फिलहाल वो रोम में अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती हैं।