हॉस्पिटल बेड पर बेसुध नजर आएं Munawar Faruqui, फैंस के बीच मची खलबली
Munawar Faruqui
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:12 AM
Munawar Faruqui : अपनी शायरी से हर महफिल में चार चांद लगाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विनर रह चुके मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि लोगों के दिलों में राज करने वाले मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की तबियत बेहद खराब हो गई है। इंस्टाग्राम पर मुनव्वर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें वो अस्पाताल के बेड में नजर आ रहे हैं।
Munawar Faruqui
Munawar Faruqui के फैंस एक बार फिर से टेंशन में आ गए हैं और उनके चिंतित होने का कारण है, एक बार फिर से मुनव्वर फारूकी का अस्पताल में भर्ती होना। मुनव्वर फारूकी के बिगड़े स्वास्थ्य की जानकारी उनके एक करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। मुनव्वर के करीबी दोस्त नितिन मेघानी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें स्टैंडअप कॉमेडियन हॉस्पिटल के बेड पर बेसुध होकर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। मुनव्वर को इस कदर देखकर उनके फैंस बेहद परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
फैंस के बीच मची खलबली
इंस्टाग्राम पर नितिन मेंघानी ने मुनव्वर फारूकी की जो तस्वीर शेयर की है उसमें मुनव्वर के हाथ में आईवी ड्रिप लगी हुई दिख रही है। मुनव्वर के दोस्त ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे भाई के जल्द स्वस्थ होने की पूरी शक्ति से कामना करता हूं।' मुनव्वर की ऐसी हालत देखकर उनके फैंस के बीच खलबली मच गई है और सबने तरह-तरह के सवाल करने शुरू कर दिए हैं।
Munawar Faruqui का वर्कफ्रंट
अगर Munawar Faruqui के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'बिग बॉस 17' के बाद मुनव्वर को 'हल्की-हल्की सी' म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। ये एक रोमांटिक ट्रैक था जिसमें मुन्ना के साथ अदाकारा हिना खान भी नजर आई थी। इस वीडियो सॉन्ग को लोगों का ढ़ेरों प्यार मिला था। आपको बता दें मुनव्वर फारूकी बेहद जल्द 'फर्स्ट कॉपी' से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं।