Naagin 6: एकता कपूर के नागिन 6 को ना कहकर इन एक्ट्रेस ने की बड़ी गलती!
naagin 6
भारत
RP Raghuvanshi
04 Mar 2022 07:59 PM
भारत
RP Raghuvanshi
04 Mar 2022 07:59 PM
Naagin 6: नई दिल्ली. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के लोकप्रिय शो ‘नागिन 6’ की शुरुआत छोटे परदे पर हो गई है। इस सीरियल में तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में दिखाई दे रही हैं। मेकर्स ने तेजा के अपोजिट सिम्बा नागपाल को कास्ट किया है और ये जोड़ी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हो रही है। क्या आपको पता हैं की तेजस्वी प्रकाश के पहले एकता कपूर ने टीवी की कई अदाकाराओं को ये शो ऑफर किया था। लेकिन आज हम आपको बताएंगे की टीवी की उन अदाकाराओं के बारे में जिन्होंने इस शो को लात मारकर सबसे बड़ी गलती की।
सबसे पहला नंबर है हेली शाह का
हेली शाह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जिन्हें नागिन 6 (Naagin 6) में प्रथा की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था। लेकिन अफवाहों के अनुसार एक्ट्रेस ने ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि उन्होंने पंजाबी गायक काका के साथ पहले ही 'इक कहानी' साइन कर ली थी।
दूसरा नंबर है माहिरा शर्मा
माहिरा शर्मा के फैंस ने शो के निर्माताओं से रिक्वेस्ट की थी कि वो एक्ट्रेस को ‘नागिन 6’ (Naagin 6) को लीड रोल के लिए कास्ट करें। वही कथित तौर पर एकता कपूर ने ‘नागिन 6’ में प्रथा की भूमिका निभाने के लिए माहिरा से संपर्क किया था लेकिन माहिरा के ऑडिशन के दौरान वो इस किरदार में फिट नहीं बैठीं पाई जिसके चलते उन्होंने ना कह दिया।
अगले नंबर में हैं शहनाज गिल
अफवाहों या खबरों की मानें तो बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल को ‘नागिन 6’ में प्रथा की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया था। लेकिन पंजाब की कैटरीना ने ऑफर को ठुकरा दिया क्योंकि उन्होंने कहा कि वह टीवी से ब्रेक लेना चाहती हैं और वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं। और इस कारण से इन्होंने ने भी न कह दिया।
‘Fukrey Returns’ : फिल्म ‘फुकरे-3’ की शूटिंग हुई शुरू, जानिए कौन-कौन से कलाकार इस फिल्म में हैं शामिल।अब नंबर है सुरभि चंदना का
खबरें बताती हैं कि एकता कपूर ने सीजन 6 में प्रथा की भूमिका निभाने के लिए ‘नागिन 5’ की फेम सुरभि चंदना से संपर्क किया था। एक्ट्रेस ने इस रोल के लिए मोटी सैलरी की डिमांड की और उनके हाथों से ये भूमिका फिसल गई। ऐसे 2 और ऐक्ट्रेस है जिन्होंने नागिन 6 सीरियल में काम करने से मना किया था।