National film Awards 2022 में अजय देवगन और सूर्या को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:19 AM
हर अभिनेता को National film Awards का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। इस बार भी एक्टर्स इसका इंतजार कर रहे थे और आखिरकार National film Awards का आयोजन दिल्ली में किया गया। इस बार 68वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार ऐलान किया गया है। ये हमेशा से ही एक्टर्स के लिए बेहद खास रहा है। इस बार इसका आयोजन दिल्ली के National media center में किया गया है। देशभर के तमाम कलाकारों को इसमें सम्मानित किया गया है।
एक्टर के साथ-साथ सिंगर्स को भी इस Award शो (National Film award) में सम्मान दिया गया। लेकिन सबसे मुख्य अवार्ड पर ही सबकी नजरें टिकी रहीं। बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड के लिए सबके दिलों की धड़कन थम गयी थी। हालांकि रिजल्ट आते ही सब दंग रह गए क्योंकि इस बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड एक नहीं दो अभिनेताओं को दिया गया है।
बेस्ट एक्टर के लिए सूर्या और अजय देवगन को चुना गया:-
अजय देवगन को उनकी फ़िल्म 'तानाजी द अनसंग' के लिए दिया गया है। यह फ़िल्म अजय देवगन के लिए बहुत ही ज्यादा खास है। दरअसल अजय देवगन (Ajay Devgan and surya won best actor Award) के फिल्मी करियर की यह 100वीं फ़िल्म थी। इसीलिए यह बेहद खास थी। इसमें उन्होंने मराठा साम्राज्य के बारे में अस्मिता को दर्शाया था। इस फ़िल्म में उन्होंने तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाई थी। इस फ़िल्म का Box office कलेक्शन 250 करोड़ से भी ज्यादा था।