
New OTT Releases : साल 2024 के फरवरी महीने में कई सारी बेव सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और फिल्में सिनेमाघरों में भौकाल मचा रही है। यदि आप भी बेव सीरीज देखने के शौकीन हैं तो दिल थाम कर बैठिए क्योंकि इस महीने यानि फरवरी को कई धमाकेदार बेव सीरीज रिलीज होने वाली है। आइए जान लेते हैं कि फरवरी के महीने में कौन-कौन सी बेव सीरीज कब रिलीज हो रही है।
'द मार्वेल्स' द मार्वल्स एक अमेरिकी सुपरहीरो की फिल्म है जो एक मार्वल कॉमिक्स पर आधारित फिल्म है। द मार्वल्स सिनेमाघरों में 10 नवम्बर 2023 को ही रिलीज हो गई थी अब यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ होगी। द मार्वल्स आने वाली 7 फरवरी को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है।