बनारस की गलियारों में दिखीं नीता अंबानी, किया ये खास काम
Nita Ambani
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:30 AM
Nita Ambani : अंबानी परिवार के सबसे छोटे और लाडले बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Anant Ambani and Radhika Merchant) की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। बी टाउन सहित देशभर के लोगों को अनंत और राधिका की शादी देखने का खास इंतजार है। कपल की शादी होने में चंद दिन ही बाकी है। इसी बीच उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) अपने बेटे की शादी का कार्ड देने काशी विश्वनाथ मंदिर जा पहुंचीं और वहां बाबा के दर्शन भी किए। पूजा-पाठ और भगवान शिव को कार्ड अर्पित कर नीता अंबानी (Nita Ambani) बनारस के काशी चाट भंडार जा पहुंचीं और वहां के लजीज टमाटर चाट से लेकर आलू टिक्की तक का लुत्फ उठाया।
काशी पहुंची Nita Ambani
अंबानी परिवार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। इन दिनों अंबानी परिवार के चर्चाओं में रहने का कारण अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अंनत अंबानी की शादी है। जहां 12 जुलाई 2024 को अनंत और राधिका मर्चेंट हमेशा के लिए एक-दूजे के होने वाले हैं, वहीं सोमवार को देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका की शादी का कार्ड देने Banaras के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। भगवान शिव को कार्ड अर्पित कर नीता ने पूजा-पाठ भी किया और गंगा आरती में भी हिस्सा लिया।
[caption id="attachment_162514" align="aligncenter" width="618"] Credit-Social Media[/caption]
Banaras के जायका का उठाया लुत्फ
भगवान के दर्शन करने के बाद Nita Ambani बनारस के काशी चाट भंडार की दुकान पर जा पहुंची और दुकान में बैठकर बनारस की टमाटर चाट और आलू टिक्की का स्वाद चखा। नीता अंबानी के बनारस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। नीता अंबानी का कहना है कि, अपने बेटे अनंत और राधिका का एक फंक्शन काशी में जरूर करना चाहूंगी और उनके साथ जरूर काशी आऊंगी। आगे उन्होंने कहा, 'हमारे परिवार सहित पूरे देश पर महादेव का आशीर्वाद सदा बना रहे। मैं बेटे अनंत और राधिका की शादी के लिए आशीर्वाद मांगने बाबा विश्वनाथ के दरबार में आई हूं। आपको बता दें कि नीता अंबानी के साथ मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी मौजूद थे। मीडिया से बात चीत करते हुए Nita Ambani ने कहा कि, 10 साल के बाद वो यहां आई हैं। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता देखकर वो बहुत खुश हैं।