Noida News : नोएडा एक्सटेंशन की उभरती कलाकार निहारिका श्रीवास्तव
Niharika Srivastava, the emerging artist of Noida Extension
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:03 PM
Noida News : नोएडा। शहर की मिट्टी ने समाज के हर क्षेत्र में कई मशहूर शख्सियत को पैदा किया है, जिन्होंने इसी जमीन से अपने सफर की शुरुआत की और खूब नाम कमाया। इसी मिट्टी की एक उभरती कलाकार निहारिका श्रीवास्तव हैं, जिनका 5 नवम्बर को पहला म्यूजिक अलबम ट्वेंटी-19 लांच हुआ है।
Noida News :
निहारिका एक अच्छी गीतकार और कंपोजर के साथ-साथ एक बहुत ही अच्छी गायिका भी हैं। इस अलबम में तीन बहुत ही मधुर गानें हैं, जिनके गीत, कंपोजीशन और आवाज खुद निहारिका की है। संगीत अर्जित श्रीवास्तव ने दिया है। यह जानकारी नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक पब्लिक रिलेशन्स विवेक श्रीवास्तव ने दी।