“तुम जब तक मेरे पास रही,मैं तब तक पास न हो पाया” सुनकर खूब ठहाके लगाते दिखे वरिष्ठ जन...
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:20 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:20 PM
नोएडा न्यूज। नोएडा शहर के सेक्टर 55 स्थित आनंद निकेतन वृद्ध सेवाश्रम में संस्था प्रमुख नीलिमा मिश्रा ने अपने संस्था परिवार के बुजुर्गों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन कराया l अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा शहर में आयोजित इस कवि सम्मेलन का संचालन सुप्रसिद्ध हास्य कवि दीपक गुप्ता ने किया l वरिष्ठ कवि बाबा कानपुरी ,हास्य कवि यशदीप कौशिक एवं हास्य कवि विनोद पाण्डेय ने श्रेष्ठ प्रस्तुति देकर महफ़िल लूट ली l
एक से बढ़कर एक रचना
नोएडा शहर के सेक्टर 55 में आयोजित कवि सम्मेलन की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई l उसके बाद हास्य कवि दीपक गुप्ता ने हास्य गणेश वंदना पढ़कर संचालन करना शुरू किया तो श्रोताओं के चेहरे खिल उठे l हरियाणा से आए कवि यशदीप कौशिक ने अपनी टिप्पणियों और कविताओं से ग़ज़ब की प्रस्तुति दी l उनकी कविता “जूता” सुनकर लोग खूब हँसे और सोचने पर भी मजबूर हुएl हास्य कवि विनोद पाण्डेय ने अपने चिर-परिचित अन्दाज़ में सबको खूब हँसायाl बहुत दिनों बाद बुजुर्गों को इतना खुलकर हँसते देखा गयाl वरिष्ठ कवि बाबा कानपुरी ने राजनीतिक व्यंग्य पढ़कर नेताओं पर कटाक्ष तो किया ही, साथ ही साथ बेहतरीन गीत सुनाकर सबका मन मोह लियाl अंत में दीपक गुप्ता जी ने कविता के कई रंग दिखाएl शेरो शायरी के साथ साथ हास्य कविताएँ सुनाकर कवि सम्मेलन को श्रेष्ठ समापन किया गया l अंत में नोएडा क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता तथा आश्रम की संचालिका नीलिमा मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया l
अनेक हस्तियाँ रही मौजूद
नोएडा के सेक्टर 55 में आयोजित इस शानदार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम उपस्थित रहीं।सुप्रसिद्ध साहित्यकार चित्रा मुदगिल जी की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थी l कवि सम्मेलन में आनंद निकेतन के कई महत्वपूर्ण ट्रस्टी और पदाधिकारी मौजूद रहे साथ ही साथ दिल्ली एनसीआर के कई महत्वपूर्ण नाम भी शामिल थे जिसमें डॉ वीणा वालिया,वीरेश तिवारी,सरिता इत्यादि उल्लेखनीय नाम हैं।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।