रियलिटी शो में नोरा फतेही ने छलकाई बोतल,अपने डांस मूव्स से जमकर हुई ट्रोल
Nora Fatehi Viral Dance
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:24 PM
Nora Fatehi Viral Dance : बॉलीवुड जगत की सुपर ग्लैमरस और सिजलिंग एक्ट्रेस नोरा फतेही अक्सर अपने डांस को लेकर ढ़ेरों सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर उनका डांस जमकर वायरल होता है जिसे देखकर नोरा के फैंस उन पर फिदा हो जाते हैं साथ ही उनके डांस मूव्स को भी कॉपी करते हैं लेकिन इन दिनों फैंस नोरा से काफी नाराज हैं।
Nora Fatehi Viral Dance
बॉलीवुड की सुपर ग्लैमरस व सिजलिंग एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस से लोगों को दीवाना तो बनाती ही हैं साथ ही अपने डांस को लेकर सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर नोरा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें नोरा स्टार प्लस के डांस रियलटी शो 'डांस प्लस प्रो' में नज़र आ रही हैं। जिसमें नोरा फतेही को बोतल छलकाते हुये जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है जिसके कारण नोरा को सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।
रियलिटी शो में बोतल छलका कर किया डांस
https://twitter.com/i/status/1752576991696482343
दरअसल स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो डांस प्लस प्रो की शुरूआत हो चुकी है जिसमें हर साल की तरह इस साल भी शो के जजेस Remo D'Souza और पुनीत पाठक हैं। हाल ही में डांस प्लस के इस शो में नोरा गेस्ट बनकर पहुंची थीं और इसी दौरान नोरा दो फेमस कोरियोग्राफर के साथ 'नाच मेरी रानी' गाने पर धमाकेदार डांस करती नज़र आई। नोरा का डांस देखकर शो के जज भी शॉक्ड होते दिखाई दिए। नोरा ने मैटलिक बॉडी हगिंग पहन रखी थी। ऐसे में उनका डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसके बाद से यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
फैंन ने जताई आपत्ति
Nora Fatehi के वायरल डांस वीडियो से कई फैंस निराश हो गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर नोरा को ट्रोल करते हुए लिखते हैं कि नेशनल टेलीविजन पर यह सब कुछ टेलीकास्ट हो रहा है। वहीं दूसरी यूजर लिखती हैं, कि मैं कभी नोरा के ग्रेस और टैलेंट की वजह से उसकी फैन थी, लेकिन उनके हाल के डांस परफॉर्मेंस ने मुझे काफी निराश किया। क्या ये सही प्लेटफॉर्म है इस तरह के डांस के लिए? तीसरे यूजर लिखते हैं, कि ये फैमली शो है न की कोई बोल्ड शो , ये सब क्या हो रहा है?